{"_id":"6457eadc629e888ae30d8f85","slug":"shiromani-akali-dal-ludhiana-district-president-harbhajan-singh-dang-passed-away-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: शिअद नेता हरभजन डंग का निधन, जालंधर में चुनाव प्रचार के दौरान पड़ा दिल का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: शिअद नेता हरभजन डंग का निधन, जालंधर में चुनाव प्रचार के दौरान पड़ा दिल का दौरा
Mon, 08 May 2023 12:04 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 08 May 2023 12:04 AM IST
सार
डंग जिला अध्यक्ष के साथ-साथ छह बार पार्षद रह चुके हैं। वे पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन के चेयरमैन भी रह चुके हैं। जब से अकाली दल से जुड़े और पार्टी के प्रति अच्छी कारगुजारी की। इसके चलते उन्हें पार्षद का टिकट दिया गया था।
विज्ञापन
हरभजन सिंह डंग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिरोमणि अकाली दल के जिला अध्यक्ष हरभजन सिंह डंग को जालंधर लोकसभा उपचुनाव में प्रचार के दौरान दिल का दौड़ा पड़ा। उन्हें तुरंत लुधियाना रेफर कर दिया गया लेकिन यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। इससे लुधियाना में उनके समर्थकों और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
दोपहर तीन बजे के करीब उनका अंतिम संस्कार मॉडल टाउन के श्मशानघाट में कर दिया गया। इस दौरान अकाली दल के प्रवक्ता व पूर्व मंत्री डॉक्टर दलजीत सिंह चीमा, पूर्व मंत्री महेश इंद्र ग्रेवाल, गुरप्रीत सिंह बबल, कांग्रेस के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु समेत अकाली दल के बड़े नेता, धार्मिक व सामाजिक संगठनों के नेता रहे।
विज्ञापन
डंग जिला अध्यक्ष के साथ-साथ छह बार पार्षद रह चुके हैं। वे पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन के चेयरमैन भी रह चुके हैं। जब से अकाली दल से जुड़े और पार्टी के प्रति अच्छी कारगुजारी की। इसके चलते उन्हें पार्षद का टिकट दिया गया था। इस तरह से वह लगातार छह बार चुनाव जीत कर पार्षद बने। पार्टी में लंबे समय से अपनी सेवाएं दे रहे थे।
विज्ञापन
पार्टी के लिए बेहतरीन काम करने पर उन्हें जिला अध्यक्ष भी बनाया गया था। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में शुमार होने के चलते उनकी जालंधर लोकसभा उपचुनाव में प्रचार के लिए ड्यूटी भी लगी थी। लेकिन प्रचार के दौरान हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। वे अपने पीछे तीन बेटे व पत्नी को छोड़ गए हैं।