फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shiromani Akali Dal leader Vipin Sood health deteriorated during Income Tax Department raid

Ludhiana News: आयकर विभाग का छापा खत्म होने से पहले बिगड़ी विपिन सूद की तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Sat, 30 Sep 2023 01:41 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 30 Sep 2023 01:41 AM IST
सार

विपिन सूद काका का परिवार और समर्थक हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों और इनकम टैक्स विभाग की टीम ने सूद से परिवार के अलावा किसी अन्य को मिलने नहीं दिया।

विज्ञापन
Shiromani Akali Dal leader Vipin Sood health deteriorated during Income Tax Department raid
विपिन सूद काका। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रियल एस्टेट कारोबारी व शिरोमणि अकाली दल के नेता विपिन सूद काका के निवास और ऑफिस में तीन दिन से चल रही आयकर विभाग की छापेमारी खत्म होने से पहले बीती देर रात उनकी तबीयत बिगड़ गई। सूद को अचानक दिल में बेचैनी शुरू हो गई। हार्ट संबंधी परेशानी और पारिवारिक सदस्यों की घबराहट को देख विभाग ने सूद को हीरो हार्ट डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरी ओर विपिन सूद काका का परिवार और समर्थक हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों और इनकम टैक्स विभाग की टीम ने सूद से परिवार के अलावा किसी अन्य को मिलने नहीं दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक विपिन सूद काका के निवास पर तीन दिन से चल रही रेड के बाद देर रात विभाग की टीम जाने वाली थी। सूत्रों के मुताबिक विभाग अधिकारियों को सूद के घर से प्रॉपर्टी दस्तावेज और ज्वैलरी समेत संपत्ति मिलने की बात कही जा रही है। पूछताछ व जुटाए गए प्रॉपर्टी के ब्योरे मिल जाने के बाद ही विभाग अगली कार्रवाई करेगा। इससे पहले विभाग के अधिकारियों ने पूरी डिटेल की रिपोर्ट पर सूद के साइन करने को कहा। विपिन सूद काका साइन कर पाते, इससे पहले ही वह दिल में दर्द की बात कहकर साइन किए बिना बैठ गए। पारिवारिक सदस्यों ने अधिकारियों से पूछताछ बंद करने का आग्रह किया और अस्पताल में ले जाने की बात कही।

विज्ञापन

हिमाचल के कसौली में है सूद का होटल

गौरतलब है कि विपिन सूद ने कम समय में रियल एस्टेट कारोबार का बड़ा विस्तार किया है। कई जगह कॉलोनी व फार्म काट कर बेचे हैं। इसके अलावा उनका हिमाचल प्रदेश के ओरिलिया कसौली में होटल है, जिसका कामकाज उनका बेटा संभलता है। बताया जा रहा है कि होटल में कई लोगों का पैसा लगा है। इसके अलावा उनके प्रॉपर्टी कारोबार में भी विपिन सूद के अलावा अन्य लोगों का पैसा लगा है। सूत्रों के मुताबिक चर्चा है कि कुछ राजनीतिक लोगों का भी पैसा इसमें शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed