फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shiromani Akali Dal leader meet Uddhav Thackeray after Mamata Banerjee

ममता बनर्जी के बाद उद्धव ठाकरे से शिअद नेता की मुलाकात, भाजपा के खिलाफ राष्ट्रीय मोर्चा बनाने की तैयारी

Fri, 11 Dec 2020 02:50 AM IST
ajay kumar अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 11 Dec 2020 02:50 AM IST
विज्ञापन
Shiromani Akali Dal leader meet Uddhav Thackeray after Mamata Banerjee
उद्धव ठाकरे के साथ अकाली दल के नेता प्रेम सिंह चंदूमाजरा।

केंद्र सरकार के खिलाफ राष्ट्रीय मोर्चा बनाने की शिरोमणि अकाली दल ने पहल शुरू कर दी है। इसकी शुरुआत शिअद ने मुंबई इकाई का गठन कर किया है। राज्य अध्यक्ष पद पर परमजीत कौर पिंकी को नियुक्त किया है। रविवार को मुंबई में शिवसेना प्रमुख और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात के बाद अब उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा मुखिया अखिलेश यादव से भी एनडीए के खिलाफ एक राष्ट्रीय मोर्चा बनाने की मुहिम को लेकर मुलाकात की योजना शिअद के नेता बना रहे हैं।

विज्ञापन


एनडीए से नाता टूटने के बाद शिअद ने केंद्र के खिलाफ एक राष्ट्रीय मोर्चा बनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। शिअद के वरिष्ठ नेता प्रेम सिंह चंदूमाजरा की अध्यक्षता में पार्टी के नेताओं का एक दल गैर भाजपा शासित राज्यों की सरकारों और अन्य प्रमुख विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात कर रहा है। 
विज्ञापन



हाल ही में मुंबई के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात के बाद शिअद ने गुरुवार को मुंबई राज्य की इकाई का गठन कर अध्यक्ष पद पर परमजीत कौर पिंकी की नियुक्ति कर इसके संकेत भी दे दिए हैं। शिवसेना प्रमुख से मुलाकात से पहले शिअद नेता पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी से भी मिल चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बीजू जनता दल के नेताओं से भी शिअद का यह प्रतिनिधिमंडल मुलाकात कर चुका है। पश्चिम बंगाल, मुंबई के बाद अब शिअद नेताओं का यह प्रतिनिधिमंडल अब उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की योजना बना रहा है। इतने नेताओं से मिलने के बाद शिअद के नेताओं का मानना है कि एनडीए के खिलाफ राष्ट्रीय मोर्चा बनाने को लेकर सभी नेताओं ने सकारात्मक संकेत दिए हैं, जो भविष्य के लिए अच्छे संकेत साबित होने वाले हैं।

आने वाले चुनावों में दिखेगा असर
अकाली नेताओं ने संकेत दिए हैं कि भविष्य में पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव और उसके बाद लोकसभा चुनाव में शिअद की यह मुहिम रंग लाएगी। अकाली नेताओं के मुताबिक पार्टी आने वाले चुनाव की रणनीति तैयार कर रही है और अगला चुनाव दूसरी पार्टियों के गठबंधन के साथ मिलकर लड़ने की संभावनाओं को देखा जा रहा है।

संघीय ढांचे को मजबूत रखने के लिए एक सशक्त राष्ट्रीय मोर्चा बनाया जाना जरूरी है। शिअद नेताओं द्वारा विपक्ष के अन्य नेताओं से मुलाकात के भविष्य में जरूर बदलाव देखने को मिलेंगे। जल्द ही पंजाब में भी इसके परिणाम दिखाई भी देने लगेंगे। - डॉ. दलजीत चीमा, महासचिव, शिरोमणि अकाली दल।

एनडीए से गठबंधन टूटने के बाद अब शिअद नए विकल्पों को खोज रहा है। हर राजनीतिक दल को लोकतंत्र की व्यवस्था में यह अधिकार मिला हुआ है। राष्ट्रीय मोर्चा बनाने की इससे पहले भी पहल की जा चुकी है, यदि अकाली दल कर रहा है तो कोई नई बात नहीं है। - अश्वनी शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष, पंजाब, भाजपा।

शिअद का संगठन विस्तार जारी
शिअद ने महिला विंग के ढांचे में विस्तार के बाद गुरुवार को शिअद ने उद्योग विंग के ढांचे में विस्तार किया है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की अध्यक्षा बीबी जागीर कौर ने महिला विंग के संगठन में विस्तार देते हुए जिला मानसा (शहरी) तथा (ग्रामीण) के अध्यक्षों की घोषणा की है।

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की अध्यक्ष जागीर कौर ने बताया कि सिमरजीत कौर सिम्मी को जिला मानसा (ग्रामीण) तथा बलबीर कौर बुढ़लाडा को जिला मानसा (शहरी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। शिअद के व्यापार तथा उद्योग विंग के अध्यक्ष तथा विधायक एनके शर्मा द्वारा व्यापार तथा उद्योग विंग के संगठनात्मक ढांचे में बढ़ोतरी करते हुए पार्टी के साथ जुड़े व्यापार तथा उद्योग जगत के वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है।

 हरपाल जुनेजा पटियाला तथा हरप्रीत सिंह जालंधर विंग का जनरल सचिव नियुक्त किया गया है। जिन नेताओं को व्यापार तथा उद्योग विंग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, उनमें अवतार सिंह बिट्टा लुधियाना, भूपिंदर सिंह धरना लुधियाना, मनप्रीत सिंह बंटी लुधियाना, गुरविंदर सिंह सचदेवा, रजिंदर सिंह सरहानी, गुरप्रीत सिंह रावी तथा गुरबचन सिंह कथूरिया के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed