{"_id":"61ed03a155a0e71d7d632e9e","slug":"shiromani-akali-dal-field-former-mla-baljit-singh-jalalusma-from-baba-bakala-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब विधानसभा चुनाव: शिरोमणि अकाली दल ने बाबा बकाला से पूर्व विधायक को दी टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब विधानसभा चुनाव: शिरोमणि अकाली दल ने बाबा बकाला से पूर्व विधायक को दी टिकट
Sun, 23 Jan 2022 12:58 PM IST
निवेदिता वर्मा
पीटीआई, चंडीगढ़
पीटीआई, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 23 Jan 2022 12:58 PM IST
सार
पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के लिए 20 फरवरी को वोटिंग होगी और 10 मार्च को वोटों की गिनती होगी.
विज्ञापन
शिरोमणि अकाली दल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिरोमणि अकाली दल ने अमृतसर जिले की बाबा बकाला सीट से पूर्व विधायक बलजीत सिंह जलालुस्मा को मैदान में उतारने का एलान किया है। शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल ने पूर्व विधायक जलालुस्मा की उम्मीदवारी की घोषणा की। पार्टी नेता दलजीत सिंह चीमा ने एक ट्वीट कर बताया कि अभी तक पार्टी की तरफ से कुल 95 उम्मीदवार घोषित किए जा चुके हैं। अभी पार्टी ने लंबी और अमृतसर पूर्व सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन
लंबी का प्रतिनिधित्व फिलहाल पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल कर रहे हैं वहीं अमृतसर पूर्व का प्रतिनिधित्व पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू कर रहे हैं। शिअद ने पिछले साल जून में विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ गठबंधन किया था। गठबंधन में सीटों के बंटवारे की व्यवस्था के मुताबिक, मायावती के नेतृत्व वाली बसपा पंजाब की 117 विधानसभा सीटों में से 20 पर चुनाव लड़ेगी, जबकि बाकी पर शिअद लड़ेगी।
विज्ञापन