फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shiromani Akali Dal chief Sukhbir Badal leveled serious allegations against CM Charanjit Channi and Harish Chaudhary 

सुखबीर बादल का बड़ा आरोप: हरीश चौधरी और चरणजीत चन्नी मिलकर कर रहे रेत का कारोबार  

Sat, 27 Nov 2021 10:07 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 27 Nov 2021 10:07 PM IST
सार

चरणजीत चन्नी को डमी सीएम बताते हुए सुखबीर ने कहा कि असल में सरकार पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिद्धू चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि डीजीपी की नियुक्ति हो या एजी की। या अन्य किसी अधिकारी की, सिद्धू ही फैसला लेते हैं।

विज्ञापन
Shiromani Akali Dal chief Sukhbir Badal leveled serious allegations against CM Charanjit Channi and Harish Chaudhary 
चंडीगढ़ में प्रदर्शन करने जाते अकाली प्रधान सुखबीर बादल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने शनिवार को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और कांग्रेस के पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश चौधरी पर गंभीर आरोप लगाए। सुखबीर ने कहा कि चन्नी और हरीश चौधरी मिलकर पंजाब में रेत का कारोबार कर रहे हैं और चन्नी खुद रेत के सबसे बड़े माफिया हैं। हरीश चौधरी पंजाब कांग्रेस नहीं, खनन माफिया के प्रभारी हैं।

विज्ञापन


चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास घेरने के लिए जाते हुए पत्रकारों से बातचीत में सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब में जिस ठेकेदार चांडक को रेत खनन का काम दिया गया है, वह हरीश चौधरी का राइट हैंड है और चौधरी ने ही पंजाब सरकार से सिफारिश कर उसे रेत खनन का काम दिलाया है। उन्होंने कहा कि चौधरी और मुख्यमंत्री चन्नी मिलकर रेत खनन का कारोबार चला रहे हैं और यही कारण है कि मुख्यमंत्री चन्नी ने खनन विभाग अपने पास ही रखा है। 
विज्ञापन


सुखबीर ने कहा कि चन्नी इस समय पंजाब में सबसे बड़े रेत माफिया की तरह काम कर रहे हैं। सुखबीर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री चन्नी के रेत और शराब माफिया से गहरे संबंध हैं। रेत माफिया का एक बड़ा नाम जलालपुर और शराब माफिया में बड़ा नाम हरदयाल कंबोज का चन्नी के साथ उठना-बैठना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस एक महीने की बात है : सुखबीर
सुखबीर ने यह भी कहा कि पंजाब में चन्नी केवल एक डमी सीएम हैं, क्योंकि असल में सरकार पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिद्धू चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि डीजीपी की नियुक्ति हो या एजी की। या अन्य किसी अधिकारी की, सिद्धू ही फैसला लेते हैं। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री चन्नी और पंजाब कांग्रेस प्रधान यह बात समझ लें कि बस एक महीने की बात है। एक महीने बाद चुनाव होंगे और फिर नई सरकार बनेगी और नई सरकार बनने के बाद अधिकारियों, नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जो झूठे मामले बनाकर लोगों को और नेताओं को फंसाने की साजिश रच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed