फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shiromani Akali Dal announces three candidates for assembly elections in Bathinda

विधानसभा चुनाव: बठिंडा में शिअद के तीन और प्रत्याशी घोषित, सिकंदर सिंह मलूका का रामपुरा फूल से लड़ने से इनकार

Sun, 29 Aug 2021 05:47 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 29 Aug 2021 05:47 PM IST
सार

भुच्चो मंडी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक दर्शन सिंह कोटफत्ता को उम्मीदवार बनाने का एलान किया गया है, जबकि वे बठिंडा देहात क्षेत्र से चुनाव लड़ने के इच्छुक थे। यहां से दो बार वह चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन पिछले विधानसभा चुनाव के समय उनको यहां से मलोट भेज दिया गया था। वहां वे चुनाव हार गए थे। 

विज्ञापन
Shiromani Akali Dal announces three candidates for assembly elections in Bathinda
शिरोमणि अकाली दल

विस्तार

2022 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अकाली दल ने बठिंडा की छह विधानसभा सीटों में से चार सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इससे बठिंडा शहरी क्षेत्र से पहले ही सरुपचंद सिंगला को पहले ही उम्मीदवार घोषित किया जा चुका है। वहीं शिअद प्रधान सुखबीर बादल ने रामपुरा फूल से पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका, बठिंडा देहात से प्रकाश सिंह भट्टी व भुच्चो से दर्शन कोटफत्ता को पार्टी प्रत्याशी घोषित किया है।

विज्ञापन


रामपुरा फूल से घोषित प्रत्याशी पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने रामपुरा विधानसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि रामपुरा विधानसभा क्षेत्र से उनके बेटे गुरप्रीत सिंह मलूका टिकट के दावेदार हैं व पार्टी हाईकमान से उन्हें उम्मीदवार बनाने की मांग करेंगे। 
विज्ञापन


रामपुरा पूल विधानसभा क्षेत्र को लेकर कई माह से चर्चाएं थीं कि वहां से चुनाव सिकंदर सिंह मलूका खुद लड़ेंगे या फिर उनके बेटा गुरप्रीत सिंह मलूका चुनाव मैदान में उतरेंगे। क्योंकि शिअद की ओर से सिकंदर सिंह मलूका को पिछले कई माह से मौड़ हलके की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी। पार्टी प्रत्याशियों की घोषणाओं के साथ ही इन चर्चाओं पर विराम लग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार दोपहर बाद सिकंदर सिंह मलूका के प्रेस सचिव रत्नदेव शर्मा ने एक प्रेसनोट जारी कर कहा कि सिकंदर सिंह मलूका पार्टी की तरफ से उन पर जताए विश्वास के लिए अभारी हैं लेकिन वह इस क्षेत्र से चुनाव नहीं लड़ेंगे, बल्कि उनके पुत्र व जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन गुरप्रीत सिंह मलूका रामपुरा विधानसभा सीट से उम्मीदवार होंगे। बता दें कि गुरप्रीत सिंह मलूका बठिंडा जिला परिषद के चयरमैन रहे हैं। उनका रामपुरा फूल के साथ जिले के विभिन्न इलाकों में अच्छ प्रभाव है। बेदाग व मिलनसार छवि के कारण उनका अभी तक किसी तरह का विरोध नहीं है। 

भुच्चो मंडी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक दर्शन सिंह कोटफत्ता को उम्मीदवार बनाने का एलान किया गया है, जबकि वे बठिंडा देहात क्षेत्र से चुनाव लड़ने के इच्छुक थे। यहां से दो बार वह चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन पिछले विधानसभा चुनाव के समय उनको यहां से मलोट भेज दिया गया था। वहां वे चुनाव हार गए थे। 

अब उन्होंने बठिंडा देहात क्षेत्र में काम करना शुरू कर दिया था लेकिन उनका हलका फिर से बदल दिया गया। उनको बठिंडा देहात के बजाय भुच्चो मंडी से उम्मीदवार घोषित किया गया। बठिंडा देहात क्षेत्र से पिछले विधानसभा चुनाव में अमित रतन कोटफत्ता को टिकट दिया गया था लेकिन वह चुनाव हार गए थे। इसके बाद उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे तो शिअद ने उनको निष्कासित कर दिया।

अब बठिंडा देहात क्षेत्र से प्रकाश सिंह भट्टी को उम्मीदवार बनाया गया है। वह पहले कोटकपूरा नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन रह चुके हैं और कांग्रेस के टिकट पर भी चुनाव लड़ चुके हैं। बाद में वह शिअद में शामिल हो गए थे और अब बठिंडा देहात हलके से उनको उम्मीदवार बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed