{"_id":"61a50fa096b19f217d24c6e5","slug":"shiromani-akali-dal-announced-candidates-for-bhulath-and-majitha-assembly-seats","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब विधानसभा चुनाव: भुलत्थ से चुनाव लड़ेंगी बीबी जागीर कौर, मजीठा से मैदान में उतरेंगे बिक्रम मजीठिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब विधानसभा चुनाव: भुलत्थ से चुनाव लड़ेंगी बीबी जागीर कौर, मजीठा से मैदान में उतरेंगे बिक्रम मजीठिया
Mon, 29 Nov 2021 11:06 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 29 Nov 2021 11:06 PM IST
सार
2022 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर शिरोमणि अकाली दल अब तक 90 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर चुका है।
विज्ञापन
बीबी जागीर कौर और बिक्रम मजीठिया।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने सोमवार को दो और महत्वपूर्ण सीटों से प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। शिअद गुरुद्वारा कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष पद से हटने के बाद बीबी जागीर कौर को पार्टी ने दोआबा से पार्टी का चेहरा बनाते हुए भुलत्थ सीट से प्रत्याशी बनाया है। वहीं पूर्व मंत्री और शिअद अध्यक्ष के साले बिक्रम सिंह मजीठिया को मजीठा से उम्मीदवार घोषित किया गया है।
विज्ञापन
2022 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर शिरोमणि अकाली दल अब तक 90 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर चुका है। इस चुनाव में शिअद बसपा के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रहा है। गठबंधन के तहत 97 सीटों पर शिअद और 20 सीटों पर बसपा चुनाव लड़ रही है। अब शिअद के पास 7 सीटें ऐसी बची हैं, जिनके प्रत्याशी घोषित नहीं किए गए हैं। शिअद की ओर से बताया गया है कि जल्द ही बची सीटों पर भी प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
भुलत्थ से प्रत्याशी घोषित बीबी जागीर कौर पहले 1997, 2002 और 2012 से विधायक रह चुकी हैं। 2012 में जब शिअद की सरकार थी तब वह कैबिनेट मंत्री भी रह चुकी हैं। मजीठा से प्रत्याशी घोषित हुए बिक्रम सिंह मजीठिया शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल की पत्नी हरसिमरत कौर बादल के भाई हैं। 2012 में मजीठिया भी शिअद की सरकार में मंत्री पद पर रह चुके हैं। पंजाब के बड़े ड्रग्स मामले में भी उनका नाम आया था। जिसको लेकर आए दिन कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अपनी ही सरकार को घेरे हुए हैं।
विज्ञापन
इससे पहले रविवार को शिरोमणि अकाली दल ने चार और उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। इनमें मलेरकोटला से नुसरत अली खान, फिरोजपुर से रोहित वोहरा, कादियां से गुरइकबाल सिंह माहल और हरगोबिंदपुर से राजनबीर सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।