{"_id":"64a50f3eab379596f60b1433","slug":"shiromani-akali-dal-and-bjp-alliance-in-punjab-all-update-news-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"SAD-BJP Alliance: पंजाब में फिर साथ आएंगे अकाली-भाजपा!, सुनील जाखड़ की नियुक्ति के बाद मिले संकेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SAD-BJP Alliance: पंजाब में फिर साथ आएंगे अकाली-भाजपा!, सुनील जाखड़ की नियुक्ति के बाद मिले संकेत
Wed, 05 Jul 2023 01:40 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 05 Jul 2023 01:40 PM IST
सार
शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के बीच 1996 में गठबंधन हुआ था। अकाली दल एनडीए के सबसे पुराने साथियों में से था। 2021 में तीन कृषि कानूनों के विरोध में हुए किसान आंदोलन के कारण दोनों ने अपने रिश्ते खत्म कर दिए थे।
विज्ञापन
सुखबीर बादल और नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब में शिरोमणि अकाली दल और भाजपा में एक बार फिर गठबंधन हो सकता है। पंजाब भाजपा के अध्यक्ष पद पर सुनील जाखड़ की नियुक्ति के बाद से दोनों दलों के बीच दोस्ती बहाल होने का संकेत मिला है।
विज्ञापन
इसी बीच अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने छह जुलाई को दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ स्थित कार्यालय में पार्टी के सभी जिला अध्यक्षों और सभी हलका प्रभारियों की बैठक बुलाई है। पार्टी राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा करेगी और पार्टी की भविष्य की रणनीति तैयार करेगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Punjab Weather: पंजाब में बदला मौसम, अमृतसर-लुधियाना समेत कई जिलों में झमाझम बरसे बादल
विज्ञापन
भाजपा ने पंजाब में पहले की तरह अकाली दल से गठबंधन कर हिंदू-सिख भाईचारा की नीति पर चलने का संकेत दिया है। सूत्रों का कहना है कि जल्द होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में अकाली दल की हरसिमरत कौर फिर से केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होंगी। वहीं चर्चा ये भी है कि इस बार अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल को केंद्र में मंत्री बनाया जा सकता है।
1996 में हुआ गठबंधन 2021 में टूटा था
शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के बीच 1996 में गठबंधन हुआ था। अकाली दल एनडीए के सबसे पुराने साथियों में से था। 2021 में तीन कृषि कानूनों के विरोध में हुए किसान आंदोलन के कारण दोनों ने अपने रिश्ते खत्म कर दिए थे। इसी साल अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। तभी से दोनों दलों के गठबंधन की चर्चाएं तेज हो गई थीं। हालांकि जालंधर उपचुनाव दोनों ने अलग अलग ही लड़ा।