फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sheikh holds Punjab girl hostage in Oman

ट्रैवल एजेंट का खेल: होशियारपुर की युवती को ओमान के शेख को बेचा, कलेजा चीर देगी प्रताड़ना की कहानी

Wed, 17 Jan 2024 12:30 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 17 Jan 2024 12:30 AM IST
सार

पंजाब की युवती को ट्रैवल एजेंट ने सुनहरे सपने दिखा ओमान भेजा। बाद में वहां उसे एक शेख को बेच दिया गया। मजबूरन युवती को शेख के घर का काम करना पड़ता था। विरोध करने पर उसे मारा-पीटा जाता था। बड़े संघर्ष के बाद युवती की वतन वापसी हुई तो उसने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आपबीती बयां की। 

विज्ञापन
Sheikh holds Punjab girl hostage in Oman
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्रैवल एजेंट ने पार्लर का काम दिलाने के नाम पर होशियारपुर की एक युवती को ओमान के शेख को बेच दिया। वहां शेख ने युवती को बंधक बना लिया। विरोध करने पर मारा-पीटा और कई दिनों तक भूखा रखा। युवती को शेख के घर का काम करना पड़ता था। वहीं विरोध करने पर उसे प्रताड़ित किया जाता था। ओमान से लौटने के बाद पीड़ित युवती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आपबीती बयां की।

विज्ञापन


पंजाब किसान यूनियन (बागी) के प्रदेश अध्यक्ष परमजीत सिंह जब्बोवाल, प्रदेश महासचिव गुरदीप सिंह भंडाल, प्रदेश उपाध्यक्ष रविंदर सिंह कोलियांवाल, उप कोषाध्यक्ष कुलजीत सिंह तलवंडी के प्रयास से सकुशल वतन लौटने पर युवती ने जहां यूनियन का आभार जताया, वहीं वहां अब भी फंसीं पंजाबी की युवतियों का हाल बयां किया।
विज्ञापन


सुल्तानपुर लोधी प्रेस क्लब में पीड़ित युवती ने आरोप लगाया कि अवैध एजेंट गरीब परिवारों की युवतियों को पार्लर में अच्छी नौकरी दिलाने का लालच देकर विदेश भेजते हैं। जहां लड़कियों को फिर धोखे से बेच दिया जाता है। इस तरह ये माफिया बेहद गलत धंधा कर लड़कियों का भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। उसने आरोप लगाया कि उसे भी बेचकर ओमान भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैवल एजेंट ने अच्छे भविष्य के सपने दिखाकर टूरिस्ट वीजे पर विदेश भेजा था। वहां पहुंचने पर उसने विरोध किया तो उसके दस्तावेज छीन लिए गए और उसे एक शेख के घर में काम करने के लिए मजबूर किया गया। इसके बाद उसे पीटा गया और बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया गया। भूखा रखा गया और यह प्रताड़ना 20-25 दिनों तक जारी रही। पीड़िता ने एजेंट के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

अन्य लड़कियों को वापस लाने के कदम उठाए भारत सरकार 

पीड़ित युवती ने बताया कि भारत वापस जाने की बात करने पर उसे पीटा गया। वहां पंजाब की कई और लड़कियां फंसीं हैं। उन पर भी जुल्म हो रहा है। भारत सरकार इन लड़कियों को वापस लाने के कदम उठाए। पीड़िता ने बताया कि किसी तरह परिवार से अपनी आपबीती साझा की। इसके बाद परिवारवालों ने पंजाब किसान यूनियन (बागी) के सदर से संपर्क किया। उनकी मदद से वह भारत लौट पाई है। यूनियन नेताओं ने जिला होशियारपुर के गढ़शंकर थाने की पुलिस पर शिकायत देने के बावजूद एजेंट पर कानूनी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।

प्रदेश महासचिव गुरदीप सिंह भंडाल ने कहा कि उक्त ट्रैवल एजेंट व उसके साथियों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस परिवार को एजेंट के साथ राजीनामा करने को कह रही है। उन्होंने कहा कि उक्त ट्रैवल एजेंट अपने साथियों के साथ गरीब घर की लड़कियों को विदेश में बेच रहा है। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री से भी इस मामले में एजेंट के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed