फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shatrughan Sinha is ready to go to jail: Yashwant Sinha

हमने शत्रुघ्न सिन्हा को जेल जाने को तैयार कर लिया है: यशवंत सिन्हा

Tue, 22 May 2018 09:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Updated Tue, 22 May 2018 09:57 AM IST
विज्ञापन
Shatrughan Sinha is ready to go to jail: Yashwant Sinha
यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा

‘देश के हालात इमजेंसी जैसे हो गए हैं। 70 वर्षों के इतिहास में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठतम जजों को प्रेस कांफ्रेंस करनी पड़ी। लोकसभा का सत्र छोटा किया जा रहा है। विरोध करने वालों को किनारे लगाया जा रहा है। सीबीआई और ईडी का दुरुपयोग किया जा रहा है। सत्ता के लिए भाजपा किसी भी हद तक जाने को तैयार है। मैंने तो शत्रुघ्न सिन्हा को जेल जाने तक के लिए तैयार कर लिया है।’ यह बातें पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने रविवार को सेक्टर-9 स्थित पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन के निवास पर आयोजित एक जनसभा में कहीं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा मीडिया को दबाया जा रहा है। वहीं, जनसभा में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि अगर सच कहना बगावत है तो मैं बागी हूं। व्यक्ति से बड़ी पार्टी है और पार्टी से बड़ा राष्ट्र है। उन्होंने कहा कि मैं ताली का पात्र हूं गाली का नहीं। शत्रुघ्न सिन्हा ने केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि एक वर्ष में 365 दिन होते हैं लेकिन जीएसटी में अब तक 357 संशोधन हो चुके हैं। उन्होंने कर्नाटक प्रकरण पर कटाक्ष करते हुए कहा कि न खाऊंगा, न खाने दूंगा का नारा देने वाले आज कर्नाटक में विधायकों की खरीद-बिक्री की दुकान लगाकर बैठे थे। 
विज्ञापन


वाजपेयी जी होते तो विपक्ष में बैठते। अंत में क्या हुआ, बदनामी ही हुई। शत्रुघ्न सिन्हा ने उपस्थित लोगों से कहा कि सही दिशा की ओर बढ़ो, बदनाम के साथ नहीं। यह सब बात दिल की बात कर रहा हूं। मन की बात तो किसी और की पेटेंट हो गई है। उन्होंने कहा कि एक गुट एक जुट हो जाएं। बहुत अच्छे दिन आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरी पहचान भाजपा से नहीं जनता से: हरमोहन धवन
पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन ने कहा कि मेरी पहचान भाजपा से नहीं है। मेरी पहचान आप लोगों से है। हमेशा लोगों के लिए संघर्ष किया है। और आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा के आम चुनाव में चंडीगढ़ के घोषणापत्र में 60 वादे किए गए थे। उनके से एक भी वादा पूरा नहीं किया गया। 


उन्होंने कहा कि वे दबाव में आनेवाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हमें राजनीति में सिखाया गया है कि जब विपक्ष में रहो तो संघर्ष कर जनता को न्याय दिलाओ और सत्ता में रहो तो कलम की ताकत से काम करो। उन्होंने कहा कि वे दोनों कसौटियों पर खरे उतरे हैं। हरमोहन धवन ने कहा कि दो लोगों की पार्टी है। देश को बर्बाद किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed