{"_id":"f518295934ac198dc5d7d5d531f8744e","slug":"shani-amavasya-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"शनैश्चरी अमावस्या पर मंदिरों में शनिदेव का अभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शनैश्चरी अमावस्या पर मंदिरों में शनिदेव का अभिषेक
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 27 Jul 2014 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चालीस वर्षों के बाद शनैश्चरी अमावस्या को आए महासंयोग पर शनि मंदिरों में खूब भीड़ उमड़ी। भक्तों ने शनिदेव का अभिषेक किया।
विज्ञापन
सेक्टर-19 के शनि मंदिर में अलावा सेक्टर-30 के श्री महाकाली स्थित शनिमंदिर में पंचामृत से अभिषेक के बाद सरसों के तेल से अभिषेक किया। श्री महाकाली मंदिर के प्रधान राकेश पाल मोदगिल ने बताया कि अभिषेक और पूजा के बाद मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया।
भृगु ज्योतिष केंद्र के प्रमुख बीरेंद्र नारायण मिश्र ने बताया कि पुनर्वसु का नक्षत्र का स्वामी बृहस्पति और पुष्य नक्षत्र का स्वामी शनि हैं। चंडीगढ़ की राशि मीन है और मीन राशि का स्वामी बृहस्पति हैं इसलिए चंडीगढ़ के लिए यह शनैश्चरी अमावस्या हर प्रकार से लाभ वाला है। उन्होंने कहा कि ऐसा संयोग चालीस वर्षों के बाद आया है।
विज्ञापन
शाम सात बजकर 17 मिनट से रात आठ बजकर दो मिनट शनिदेव का अभिषेक का विशेष मुहूर्त होने के कारण इस दौरान भक्तों की भारी भीड़ रही।