फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shakti Roopa Sanatani in Bang Bhavan showed the fierce form of mother

बंग भवन में शक्ति रूपा सनातनी में दिखा मां का रौद्र रूप

Tue, 12 Oct 2021 02:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Shakti Roopa Sanatani in Bang Bhavan showed the fierce form of mother
सेक्टर- 35 स्थित बंग भवन में आयोजित कल्चरल प्रोग्राम के दौरान प्रस्तुति देते कलाकार।
चंडीगढ़। सेक्टर-35 के बंग भवन और सेक्टर-47 के कालीबाड़ी में भव्य आयोजन हुआ। पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है। सोमवार की शाम को पूजा के उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

सेक्टर-35 के बंग भवन को संचालित करने वाली संस्था बंगिया सांस्कृतिक सम्मिलनी के प्रधान अनिंदु दास ने बताया कि पूजा की सभी तैयारियां कर ली हैं। 15 अक्तूबर तक कार्यक्रम चलेंगे। पूजा के लिए आकर्षक तरीके का पंडाल सजाया गया है। पूजा के उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

बंगिया सांस्कृतिक सम्मिलनी के सांस्कृतिक उपाध्यक्ष भवानी पाल ने बताया कि महाषष्ठी को आगमनी पूजा के बाद मंच पर नृत्य नाटिका शक्ति रूपा सनातनी का मंचन हुआ। इस एक घंटे की नृत्य नाटिका में सृष्टि से लेकर महिषासुर का वध तक दिखाया गया। उनके द्वारा ही लिखी इस नृत्यनाटिका को 50 कलाकारों ने मिलकर प्रस्तुत किया। चार वर्ष से लेकर 80 वर्ष के उम्र के लोगों ने इसमें भाग लिया। इसमें 35 महिलाएं भी शामिल हैं। एक महीने तक रिहर्सल के बाद इसे मंचित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर नारी में मां शक्ति का रूप
भवानी पाल ने बताया कि शक्ति रूपा सनातनी नृत्य नाटिका में यह भी दिखाया गया कि हर नारी में मां का रूप है। दिखाया गया है कि एक लड़की के पीछे डकैत आता है। वह भागते-भागते एक मंदिर में चली जाती है। मंदिर के पुजारी मां महिषासुर मर्दिनी की कहानी बताते हैं। उसके बाद उस लड़की में शक्ति आ जाती है। डकैत जब लड़की की तरफ बढ़ता है तो उसे मां का रूप नजर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed