फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shahi Imam said, Pakistan should not interfere in the Kashmir issue, The result would be bad.

शाही इमाम बोले, कश्मीर मसले में दखलंदाजी न करे पाकिस्तान, अंजाम बुरा होगा

Wed, 27 Jul 2016 03:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लुधियाना
अमर उजाला ब्यूरो, लुधियाना Updated Wed, 27 Jul 2016 03:53 PM IST
विज्ञापन
Shahi Imam said, Pakistan should not interfere in the Kashmir issue, The result would be bad.
Maulana Habib ur Rehman Sani Ludhianvi - फोटो : file photo
17वें कारगिल विजय दिवस के मौके पर मंगलवार को जामा मस्जिद में शहीद जवानों को याद किया गया। इस मौके पर शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने कहा कि कारगिल युद्ध में देश को विजय दिलवाने वाले शहीदों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। शाही इमाम ने कहा कि कश्मीर भारत का आंतरिक मामला है, जिसे अगर राजनीतिक लोग चाहे तो चुटकी में सुलझाया जा सकता है। लेकिन राजनीतिक पार्टियां इस पर वोट बैंक की चालें चल रही हैं। 
विज्ञापन


शाही इमाम ने कहा कि कश्मीर के मसले में पाकिस्तान सरकार दखलंदाजी न करे, क्योंकि ये भारत का आंतरिक मामला है। एक सवाल के जवाब में शाही इमाम ने कहा कि हम अमरनाथ यात्रियों के साथ कश्मीर में हुए दुर्व्यवहार की निंदा करते हैं। शाही इमाम ने कहा कि किसी भी धर्म के लोगों के साथ दुर्व्यवहार निंदनीय है। उन्होंने कहा कि पंजाब में जो शरारती तत्व अल्पसंख्यकों के साथ जबरदस्ती करना चाहते हैं, उसे हरगिज सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


शाही इमाम पंजाब ने कहा कि कश्मीर में उत्पात मचाने वालों पर पैलेेट गन चलाई जा रही है और पंजाब में उत्पात मचाने वालों को अभी तक गिरफ्तार भी नहीं किया गया। इस दोगली नीति की वजह से ही देश में हालात बिगड़ते हैं। इस मौके पर बजमे हबीब के अध्यक्ष गुलाम हसन कैसर, कारी अलताफ उर रहमान, नायब शाही इमाम मौलाना उसमान रहमानी लुधियानवी और शाही इमाम पंजाब के मुख्य सचिव मुहम्मद मुस्तकीम मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed