{"_id":"579782734f1c1b8e0121eb11","slug":"shahi-imam-said-pakistan-should-not-interfere-in-the-kashmir-issue-the-result-would-be-bad","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाही इमाम बोले, कश्मीर मसले में दखलंदाजी न करे पाकिस्तान, अंजाम बुरा होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाही इमाम बोले, कश्मीर मसले में दखलंदाजी न करे पाकिस्तान, अंजाम बुरा होगा
अमर उजाला ब्यूरो, लुधियाना
Updated Wed, 27 Jul 2016 03:53 PM IST
विज्ञापन
Maulana Habib ur Rehman Sani Ludhianvi
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
17वें कारगिल विजय दिवस के मौके पर मंगलवार को जामा मस्जिद में शहीद जवानों को याद किया गया। इस मौके पर शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने कहा कि कारगिल युद्ध में देश को विजय दिलवाने वाले शहीदों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। शाही इमाम ने कहा कि कश्मीर भारत का आंतरिक मामला है, जिसे अगर राजनीतिक लोग चाहे तो चुटकी में सुलझाया जा सकता है। लेकिन राजनीतिक पार्टियां इस पर वोट बैंक की चालें चल रही हैं।
शाही इमाम ने कहा कि कश्मीर के मसले में पाकिस्तान सरकार दखलंदाजी न करे, क्योंकि ये भारत का आंतरिक मामला है। एक सवाल के जवाब में शाही इमाम ने कहा कि हम अमरनाथ यात्रियों के साथ कश्मीर में हुए दुर्व्यवहार की निंदा करते हैं। शाही इमाम ने कहा कि किसी भी धर्म के लोगों के साथ दुर्व्यवहार निंदनीय है। उन्होंने कहा कि पंजाब में जो शरारती तत्व अल्पसंख्यकों के साथ जबरदस्ती करना चाहते हैं, उसे हरगिज सहन नहीं किया जाएगा।
शाही इमाम पंजाब ने कहा कि कश्मीर में उत्पात मचाने वालों पर पैलेेट गन चलाई जा रही है और पंजाब में उत्पात मचाने वालों को अभी तक गिरफ्तार भी नहीं किया गया। इस दोगली नीति की वजह से ही देश में हालात बिगड़ते हैं। इस मौके पर बजमे हबीब के अध्यक्ष गुलाम हसन कैसर, कारी अलताफ उर रहमान, नायब शाही इमाम मौलाना उसमान रहमानी लुधियानवी और शाही इमाम पंजाब के मुख्य सचिव मुहम्मद मुस्तकीम मौजूद थे।