{"_id":"c7f512cdb5072f44930b32db3ae73765","slug":"shahi-imam-declares-eid-ul-juha-on-september-25-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाही इमाम का ऐलान, ईद-उल-जुहा 25 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाही इमाम का ऐलान, ईद-उल-जुहा 25 को
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 16 Sep 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद-उल-जुहा (बकरीद) की नमाज 25 सितंबर दिन शुक्रवार को पंजाब भर में अदा की जाएगी। यह ऐलान बुधवार को
विज्ञापन
लुधियाना में प्रदेश के मुस्लिम धार्मिक केंद्र से पंजाब के शाही इमाम मौलाना हबीब-उर-रहमान सानी लुधियानवी ने किया।
शाही इमाम ने बताया 25 सितंबर को इस्लामी महीना जिलहिज्जा की 10 तारीख है और इस दिन दुनिया भर में मुसलमान ईद की नमाज पढ़कर कुर्बानी करते हैं।
उन्होंने बताया कि इस मौके पर अल्लाह के नबी हजरत इब्राहीम (अल.) की सुन्नत अदा करते हुए मुसलमान कुर्बानी करते हैं। शाही इमाम ने सभी पंजाब वासियों को ईद की मुबारकबाद दी।