{"_id":"575442794f1c1bcb47108dfd","slug":"shahi-imam-appealed-to-people-to-see-moon-of-ramadan","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाही इमाम ने बताया समय, कब दिखेगा पवित्र रमजान का चांद?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाही इमाम ने बताया समय, कब दिखेगा पवित्र रमजान का चांद?
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Mon, 06 Jun 2016 05:48 PM IST
विज्ञापन
लुधियाना के शाही इमाम
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाही इमाम और रूअते हिलाल कमेटी पंजाब (चांद देखने वाली कमेटी) के अध्यक्ष मौलाना हबीब-उर-रहमान सानी लुधियानवी ने अपील की है कि छह जून को हर मुसलमान रमजान-उल-मुबारक का मुबारक चांद देखे।
विज्ञापन
शाही इमाम ने कहा कि अगर किसी भी मुसलमान को रमजान का चांद नजर आ जाता है तो वह तुरंत जामा मस्जिद लुधियाना से संपर्क करें ताकि रमजान का एलान किया जा सके। उन्होंने कहा कि अगर सोमवार को रमजान का चांद नजर आ जाता है तो सात जून को पहला रोजा होगा वरना आठ जून को पहला रोजा होगा।
विज्ञापन
शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब-उर-रहमान सानी लुधियानवी ने बताया कि रमजान का महीना बड़ी बरकत वाला है। इस महीने में हर मुसलमान को चाहिए कि वह रोजा रख कर ज्यादा से ज्यादा कुरआन पढ़ें, अच्छे काम करें, गरीबों की सहायता करें और किसी को तकलीफ न पहुंचाए। शाही इमाम मौलाना हबीब-उर-रहमान सानी लुधियानवी ने इस पवित्र महीने के मौके पर सभी लोगों को मुबारकबाद दी।
विज्ञापन