फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ‎Shaheed Udham Singh fingerprints found in Phillaur Police Academy in Punjab

Punjab: फिल्लौर पुलिस अकादमी में मिले शहीद ऊधम सिंह की उंगलियों के निशान, जल्द प्रदर्शित करने की तैयारी

Sun, 27 Aug 2023 02:38 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 27 Aug 2023 02:38 PM IST
सार

उंगलियों के ये निशान 10 अक्तूबर 1927 को लिए गए थे। साल 1940 की तारीख भी कागज में दर्ज है। माना जा रहा है कि ऊधम सिंह की उंगलियों के निशान को तब पंजाब पुलिस ने लंदन भेजा था। जहां ऊधम सिंह माइकल ओ डायर की हत्या के मामले में केस का सामना कर रहे थे।

विज्ञापन
‎Shaheed Udham Singh fingerprints found in Phillaur Police Academy in Punjab
स्वतंत्रता सेनानी ऊधम सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूरा देश जलियांवाला नरसंहार का लंदन जाकर बदला लेने वाले शहीद ऊधम सिंह की 84वीं जयंती मना रहा है। इसी बीच उनके उंगलियों के निशान पंजाब पुलिस अकादमी के दस्तावेजों में मिले हैं। जल्दी ही आम लोग भी इन उंगलियों के निशानों का दीदार कर पाएंगे।

विज्ञापन


पंजाब पुलिस इन्हें उचित जगह पर प्रदर्शित करने की तैयारी कर रही है। उम्मीद है कि जल्द यह काम पूरा कर लिया जाएगा। शहीद ऊधम सिंह की उंगलियों के प्रिंट वाले दस्तावेज 1927 के हैं। जब उन्हें गदर पार्टी के नेता के रूप गिरफ्तार किया गया था। उसी दौरान उनकी की उंगलियों के निशान लिए गए थे। फिल्लौर स्थित पुलिस अकादमी में पुराने दस्तावेज, हथियार और अन्य केस की फाइलें रखी हैं। इनमें ही ऊधम सिंह की उंगलियों के निशान वाला दस्तावेज मिला है।

विज्ञापन

1927 को किया गया था ऊधम सिंह को गिरफ्तार

ऊधम सिंह को जब 1927 में पंजाब की तत्कालीन पुलिस ने गिरफ्तार किया था, तब उनके पास पिस्टल और गदर पार्टी के अखबार 'गदर दी गूंज' की प्रति मिली थी। उस समय ऊधम सिंह को कोर्ट ने पांच साल की सजा सुनाई थी। उसी दौरान शहीद ऊधम सिंह की उंगलियों के निशान लिए गए थे। ऊधम सिंह की उंगलियों के जो निशान वाला दस्तावेज मिला है, उसमें शेर सिंह नाम लिखा है। पिता का नाम तेहल सिंह है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

10 अक्तूबर 1927 को लिए गए थे उंगलियों के निशान

उंगलियों के ये निशान 10 अक्तूबर 1927 को लिए गए थे। साल 1940 की तारीख भी कागज में दर्ज है। माना जा रहा है कि ऊधम सिंह की उंगलियों के निशान को तब पंजाब पुलिस ने लंदन भेजा था। जहां ऊधम सिंह माइकल ओ डायर की हत्या के मामले में केस का सामना कर रहे थे।



शहीद ऊधम सिंह का मूल नाम शेर सिंह ही था। हालांकि, वो खुद का नाम हमेशा राम मोहम्मद सिंह आजाद बताते थे। वो पंजाब के सुनाम के निवासी थे। याद रहे कि फिल्लौर स्थित पुलिस अकादमी में 1860 से पुलिस केस फाइलें, दस्तावेज व हथियारों का मालखाना है। उस समय इसे मिलिट्री पुलिस फोर्स के रूप में जाना जाता था। 1891 में यह पुलिस अकादमी बन गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed