{"_id":"645379e8d62cbf29720c9047","slug":"sgpc-president-advocate-harjinder-dhami-raised-issue-of-captive-singhs-in-front-of-home-minister-amit-shah-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: गृहमंत्री के सामने उठा बंदी सिंहों की रिहाई का मुद्दा, SGPC अध्यक्ष बोले-बड़े बादल की इच्छा पूरी हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: गृहमंत्री के सामने उठा बंदी सिंहों की रिहाई का मुद्दा, SGPC अध्यक्ष बोले-बड़े बादल की इच्छा पूरी हो
Thu, 04 May 2023 02:56 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 04 May 2023 02:56 PM IST
सार
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा किसभी आज पूर्व सीएम को श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्रित हुए हैं। लेकिन पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल की इच्छा थी कि बंदी सिंह रिहा हो जाएं।
विज्ञापन
मंच से संबोधन करते एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट धामी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की अंतिम अरदास का कार्यक्रम गुरुवार को गांव बादल में आयोजित किया गया। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी पूर्व सीएम को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।
श्रद्धांजलि समागम में मंच से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने गृह मंत्री अमित शाह के सामने बंदी सिंहों की रिहाई का मुद्दा भी उठा दिया। धामी ने कहा कि हालांकि ये समय उचित नहीं है और सभी आज पूर्व सीएम को श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्रित हुए हैं। लेकिन पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल की इच्छा थी कि बंदी सिंह रिहा हो जाएं। ये पंजाब का बड़ा दुख है जो ब्लू स्टार से शुरू हुआ।
विज्ञापन
धामी ने अमित शाह को संबोधित करते हुए कहा कि वे जरूर इस मामले में उचित कदम उठाएं और बड़े बादल की ये इच्छा जरूर पूरी करें। धामी ने अमित शाह से कहा कि वे इस संबंध में पहले भी उन्हें चिट्ठी लिखकर इस मुद्दे को उठा चुके हैं और आज फिर इस समागम दौरान सबके सामने बंदी सिंहों की रिहाई का मुद्दा उठा रहे हैं। जब धामी बोल रहे थे तो अमित शाह काफी ध्यान से उन्हें सुन रहे थे। हालांकि अमित शाह ने अपने संबोधन में इस मुद्दे का कोई जिक्र नहीं किया।