फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SGPC objects to appointment of non Sikh as MD of Punjab and Sind Bank

पंजाब एंड सिंध बैंक: MD के पद पर गैर-सिख की नियुक्ति पर एसजीपीसी ने जताई आपत्ति

Fri, 10 Jun 2022 05:34 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 10 Jun 2022 05:34 PM IST
सार

एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि सिख बैंक के रूप में पहचाने जाने वाले पंजाब एंड सिंध बैंक के एमडी और सीईओ के तौर पर सिख की नियुक्ति करने की तरफ ध्यान दें, ताकि इस बैंक की स्थापना के साथ जुड़ी रिवायतों की लगातार बरकरार रह सके।

विज्ञापन
SGPC objects to appointment of non Sikh as MD of Punjab and Sind Bank
एसजीपीसी प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी। - फोटो : फाइल

विस्तार

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने पंजाब एंड सिंध बैंक के एमडी और सीईओ के रूप में गैर सिख की नियुक्ति पर ऐतराज जताया है। हाल ही में भारत सरकार ने स्वरूप कुमार साहा को इस पद पर तैनात किया है। एसजीपीसी के प्रधान धामी ने कहा कि 1908 में पंजाब एंड सिंध बैंक की स्थापना सिखों के एक स्वतंत्र बैंक के रूप में हुई थी और चीफ खालसा दीवान के साथ संबंधित सिख बुद्धिजीवियों की ओर से लिया गया यह फैसला सिख कौम के लिए बेहद महत्वपूर्ण था।

विज्ञापन


एसजीपीसी प्रधान ने कहा कि पंजाब एंड सिंध बैंक को एक सिख बैंक के रूप में जाना जाता है और इसके सबसे ऊंचे पद पर एक सिख को ही तैनात किया जाना चाहिए। इस संबंध में बैंक के नेशनलाइजेशन के अवसर पर सहमति बनी थी लेकिन दुख की बात है कि ऐसा नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि स्वरूप कुमार साहा की नियुक्ति से पहले भी सिख रिवायतों का पालन नहीं किया गया था, अब फिर ऐसा किया गया है। 
विज्ञापन


हरजिंदर धामी ने कहा कि इस बैंक की स्थापना के पीछे सिख शख्सियतों की सोच और इसके नेशनलाइजेशन के समय पर बनी राय को दरकिनार करना ठीक नहीं और बैंक के सबसे ऊपरी पद पर सिख को ही लगाया जाना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि सिख बैंक के रूप में पहचाने जाने वाले पंजाब एंड सिंध बैंक के एमडी और सीईओ के तौर पर सिख की नियुक्ति करने की तरफ ध्यान दें, ताकि इस बैंक की स्थापना के साथ जुड़ी रिवायतों की लगातार बरकरार रह सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed