फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   SGPC New president election may be held in november

बेअदबी के मामलों के बाद, नवंबर में हो सकता है SGPC प्रधान का चुनाव

Thu, 20 Oct 2016 09:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 20 Oct 2016 09:06 PM IST
विज्ञापन
SGPC New president election may be held in november
SGPC Punjab - फोटो : File Photo
शिरोमणि गुरद्वारा प्रबंधक कमेटी के नए प्रधान का चुनाव नवंबर की शुरुआत में होने की उम्मीद है। पंजाब सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर एसजीपीसी के जनरल हाउस की मीटिंग जल्द बुलाने की मांग की है।
विज्ञापन


बेअदबी के मामलों के बाद जहां सरकार की किरकिरी हुई है, वहीं एसजीपीसी की छवि को भी धक्का लगा है। इसलिए शिरोमणि अकाली दल चुनाव से पहले अपने पंथक वोट बैंक को पक्का करना चाहता है। इसी मकसद से एसजीपीसी के जनरल हाउस की पहली मीटिंग बुलाने को केंद्र सरकार को पत्र लिखा गया है। एसजीपीसी के चुनाव सितंबर-2011 में हुए थे। हालांकि सहजधारी सिखों को वोट को लेकर यह मामला अदालत में चला गया।
विज्ञापन


केंद्र सरकार द्वारा नए नियम बनाने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने सितंबर-2016 में केस खारिज कर दिया था। इसके बाद एसजीपीसी के नए पदाधिकारियों के चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। पिछले दिनों एसजीपीसी ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को लिखा था कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एसजीपीसी के जनरल हाउस को नोटीफाई किया जाए। साथ ही नियमानुसार डिप्टी कमिश्नर अमृतसर की निगरानी में हाउस की पहली मीटिंग बुलाने के आदेश दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वह पत्र पंजाब सरकार को टिप्पणी के लिए भेज दिया था। बुधवार को पंजाब के गृह विभाग ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखा है कि एसजीपीसी का जनरल हाउस नोटिफाई करके इसकी पहली मीटिंग बुलाने के आदेश दिए जाएं। पंजाब सरकार ने पांच नवंबर-2016 को मीटिंग बुलाने के लिए लिखा है। इसी मीटिंग में एसजीपीसी के नए प्रधान और अन्य पदाधिकारियों का चुनाव किया जाएगा। माना जा रहा है कि शिअद मौजूदा प्रधान अवतार सिंह मक्कड़ की जगह किसी और को प्रधान बना सकता है। नए प्रधान को लेकर बुधवार को हुई पार्टी की कोर कमेटी से पहले सीएम और डिप्टी सीएम ने मंथन भी किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed