{"_id":"6282495e9b359d3d8f51bcb2","slug":"sgpc-constituted-nine-member-committee","type":"story","status":"publish","title_hn":"SGPC ने गठित की कमेटी: नौ सदस्यों में सुखबीर बादल व हरमीत सिंह कालका का भी नाम, 19 को बंदी सिंहों की रिहाई पर पहली बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SGPC ने गठित की कमेटी: नौ सदस्यों में सुखबीर बादल व हरमीत सिंह कालका का भी नाम, 19 को बंदी सिंहों की रिहाई पर पहली बैठक
Mon, 16 May 2022 06:26 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 16 May 2022 06:26 PM IST
सार
एसजीपीसी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने बताया कि बंदी सिंहों की रिहाई के लिए नौ सदस्यीय कमेटी बनाई गई है, जो बंदी सिंहों की रिहाई के लिए प्रयत्नशील संस्थाओं और शख्सियतों के सहयोग के साथ काम करेगी।
विज्ञापन
एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की अलग-अलग जेलों में पिछले लंबे समय से नजरबंद सिंहों की रिहाई के लिए संयुक्त पंथक प्रयासों के बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने सोमवार को कमेटी का गठन कर दिया है। इस नौ सदस्यीय कमेटी में अलग-अलग पंथक सदस्यों को शामिल किया गया है। श्री अकाल तख्त साहिब के आदेश के बाद 11 मई को एसजीपीसी ने ऐतिहासिक तेजा सिंह समुंदरी हाल में पंथक लोगों को बुलाया था, जिसमें सर्वसम्मति से संयुक्त कमेटी का गठन करने का अधिकार एसजीपीसी के प्रधान धामी को दिया गया।
विज्ञापन
इसके तहत ही एडवोकेट धामी ने सोमवार को इस संयुक्त कमेटी का गठन किया। इसमें शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल, शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के प्रधान सिमरनजीत सिंह मान, संत समाज की ओर से दमदमी टकसाल के मुखी बाबा हरनाम सिंह खालसा, निहंग सिंह जत्थेबंदियों की ओर से बाबा निहाल सिंह, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान हरमीत सिंह कालका, दिल्ली कमेटी के पूर्व प्रधान मनजीत सिंह जीके, शिरोमणि अकाली दल (दिल्ली) के प्रधान परमजीत सिंह सरना और सिख प्रचारक बाबा बलजीत सिंह दादूवाल को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
इस दौरान एसजीपीसी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने बताया कि बंदी सिंहों की रिहाई के लिए नौ सदस्यीय कमेटी बनाई गई है, जो बंदी सिंहों की रिहाई के लिए प्रयत्नशील संस्थाओं और शख्सियतों के सहयोग के साथ काम करेगी। इस दौरान सिख जत्थेबंदियों से मिले सुझावों का सम्मान किया जाएगा और जरूरत के मुताबिक कमेटी का विस्तार भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कमेटी की पहली बैठक 19 मई को अमृतसर में बुलाई गई है, जो शिरोमणि कमेटी के कार्यालय के मीटिंग हाल में दोपहर 12 बजे होगी।
विज्ञापन