फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SGPC chief bhai Gobind Singh Longowal return from pak

फोटो विवादः एसजीपीसी प्रधान लौंगोवाल ने दी सफाई, कहा- अधिकारियों ने जहां सीट दी वहीं बैठा

Sat, 01 Dec 2018 09:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर( पंजाब) Updated Sat, 01 Dec 2018 09:18 AM IST
विज्ञापन
SGPC chief bhai Gobind Singh Longowal return from pak
भाई गोबिंद सिंह लौंगोवाल

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने कहा कि वह पाकिस्तान गुरुद्वारा कमेटी और अकाफ बोर्ड के अधिकारियों के साथ श्री गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व के आयोजन पर बातचीत करने के लिए 13 जनवरी को दोबारा पाकिस्तान जाएंगे। इस दौरान उन्होंने खालिस्तान समर्थक गोपाल चावाल की फोटो पर अपनी बात भी रखी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ननकाना साहिब में 550वें प्रकाश पर्व के समागम तीन महीने तक चलें, इस पर पाकिस्तान कमेटी के अध्यक्ष तारा सिंह ने अपनी सहमति दे दी है। प्रकाश पर्व पर देश-विदेश से ननकाना साहिब आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक टेंट सिटी की स्थापना की जाए, उनके इस आग्रह को भी स्वीकार कर लिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 550वें प्रकाश पर्व के समागमों का आयोजन करने के लिए एसजीपीसी और पीएसजीपीसी एक संयुक्त कमेटी का गठन  करेगी। पाकिस्तान स्थित सभी गुरुद्वारा साहिब में 550वें प्रकाश पर्व पर कीर्तन दरबार सजे, इसके लिए शिरोमणि कमेटी पाकिस्तान कमेटी को रागी सिंह और ग्रंथी सिंह भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को वतन लौटे लौंगोवाल ने कहा कि उनकी अकाफ बोर्ड के अधिकारी तारिक वजीर खान, इमरान गोदल और फरआस अब्बास के साथ लाहौर में बातचीत हुई है। 

प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा सुल्तानपुर लोधी साहिब से श्री ननकाना साहिब तक एक विशाल नगर कीर्तन निकाला जाएगा। पाकिस्तान में भी प्रकाश पर्व की तैयारियां चल रही हैं। 

पाकिस्तानी अधिकारियों ने जहां सीट अलॉट की वहीं बैठा
लौंगोवाल ने कहा कि करतारपुर कॉरिडोर निर्माण के नींव पत्थर कार्यक्रम में वह पाकिस्तान सरकार के अतिथि थे। पाकिस्तान के अधिकारियों ने जहां उन्हें सीट अलॉट की थी वे वहीं बैठे थे। उनके साथ गोपाल चावला कब बैठ गए, उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि करतारपुर कॉरिडोर का नींव पत्थर का कार्यक्रम धार्मिक था।


इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सिद्धू का नाम लिए बिना कहा कि किसी व्यक्ति विशेष के कारण कॉरिडोर नहीं बना। बाबा नानक की रहमत से बनेगा। बल्ले बल्ले श्री गुरु नानक जी की है, न कि किसी शख्स की। फोटो का विवाद राजनीति से प्रेरित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed