फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   sgpc, akal takht decision on 550th prakash parv celebration programme with punjab government

अकाल तख्त ने लिया फैसला- 550वें प्रकाश पर्व पर एसजीपीसी के मंच पर ही होंगे सांझे समागम

Tue, 22 Oct 2019 09:00 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 22 Oct 2019 09:00 AM IST
विज्ञापन
sgpc, akal takht decision on 550th prakash parv celebration programme with punjab government
श्री अकाल तख्त साहिब - फोटो : फाइल फोटो

श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 12 नवंबर को सुल्तानपुर लोधी स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में एक ही स्टेज सजेगा। वह स्टेज एसजीपीसी का होगा। इसी स्टेज से मुख्य कार्यक्रम होंगे। श्री अकाल तख्त के जत्थेदार भाई हरप्रीत सिंह ने पंजाब सरकार को एसजीपीसी द्वारा स्थापित की जा रही स्टेज पर आने के आदेश जारी किए हैं। 

विज्ञापन


सोमवार को पांच सिंह साहिबान की एक बैठक हुई जिसमें मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और चरणजीत सिंह चनी द्वारा स्टेज को लेकर पैदा हुए विवाद पर श्री अकाल तख्त साहिब के सामने रखे प्रस्ताव पर चर्चा की गई। जत्थेदार ने आदेश जारी किए कि पंजाब सरकार और अन्य संगठन एसजीपीसी की स्टेज में शामिल होकर ही प्रकाश पर्व मनाएं। 
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में पहुंचने वाले सभी गण्यमान्यों को एसजीपीसी सम्मानित करेगी। एसजीपीसी ही सभी धार्मिक समागमों की जिम्मेदारी निभाएगी। इस स्टेज पर किसी भी दल या पंथ का व्यक्ति आए, उसके साथ कोई मतभेद नहीं होगा। देश के राष्ट्रपति आए या प्रदेश के मुख्यमंत्री, सभी का स्वागत एक समान होगा। सभी कार्यक्रम गुरु मर्यादा के अनुसार मनाए जाएंगे। एसजीपीसी सभी का सम्मान करने के लिए वचनबद्ध होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जत्थेदार ने सभी सिख संगठनों को आदेश दिए कि वह इस पावन दिवस पर संगत के बीच बैठेंगे। सभी संगठन अपनी गुटबाजी और राजनीति छोड़कर गुरु चरणों में बैठेंगे। जत्थेदार श्री अकाल तख्त ने कहा कि गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में सजने वाली स्टेज में केवल श्री गुरुनानक देव जी की बाणी, इतिहास, विचारधारा और फलसफे पर भी विचार सांझे किए जाएंगे। 

इस स्टेज पर किसी भी व्यक्ति को, चाहे वह कितने भी बड़े पद पर क्यों न हो, राजनीति करने की आज्ञा नहीं दी जाएगी। स्टेज पर किसी राजनीतिक पार्टी या व्यक्ति विशेष का नाम नहीं गूंजेगा। केवल श्री गुरु नानक देव जी के उपदेशों की ही बात होगी। पंडाल से किसी राजनीतिक व्यक्ति के जै कारे लगाने की आज्ञा नहीं होगी। जत्थेदार ने एसजीपीसी अध्यक्ष भाई गोबिंद सिंह लौंगोवाल को निर्देश दिए कि वह मंच का संचालन गुरमत के अनुसार करवाएं।

जत्थेदार ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति वेकैंया नायडू सहित सभी प्रदेशों के सीएम और अन्य गण्यमान्यों को 12 नवंबर के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता भी दिया। उन्होंने कहा कि श्री अकाल तख्त द्वारा जारी इस आदेश को एसजीपीसी और पंजाब सरकार मानने को पाबंद होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed