फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SGPC accuses Sukhjit Khosa of disbanding Akhand paath Sahib

एसजीपीसी ने सुखजीत खोसा पर लगाया अखंड पाठ साहिब को खंडित करने का आरोप  

Sun, 25 Oct 2020 02:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अशोक नीर, अमृतसर
अशोक नीर, अमृतसर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 25 Oct 2020 02:10 AM IST
विज्ञापन
SGPC accuses Sukhjit Khosa of disbanding Akhand paath Sahib
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी - फोटो : amar ujala

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सतिकार कमेटी के नेता सुखजीत सिंह खोसा पर श्री अकाल तख्त साहिब परिसर में स्थित गुरुद्वारा बुंगा बाबा गुरबक्श सिंह में चल रहे श्री अखंड पाठ साहिब को खंडित करने का आरोप लगाया है। एसजीपीसी ने कहा है कि खोसा ने चल रहे श्री अखंड पाठ साहिब के बीच अखंड पाठी सिंह को उठाकर मर्यादाओं का घोर उल्लंघन किया है। यही नहीं उन्होंने कई बार सचखंड की मर्यादाओं का अपमान किया है। शनिवार को सिख संगठनों और एसजीपीसी टास्क फोर्स के बीच हुए टकराव के बाद एसजीपीसी पदाधिकारियों ने बैठक की और बयान जारी कर कई आरोप लगाए।

विज्ञापन


एसजीपीसी का आरोप है कि खोसा कुछ दिन पहले सचखंड श्री हरमंदिर साहिब की इश्नान मर्यादा (दुग्ध स्नान) के दौरान दाखिल हो गए। वहां उन्होंने गुरु मर्यादाओं का घोर अपमान किया। खोसा निरंतर एसजीपीसी प्रबंधन व मर्यादाओं में दखल देने की साजिशें रच रहे हैं। कुछ दिन पहले एक वायरल वीडियो में वह नशे में दिखे थे। खोसा की शह पर शनिवार को सुबह से ही कुछ लोग एसजीपीसी कर्मचारियों के साथ गली-गलौज कर रहे थे। एसजीपीसी कर्मचारी इनकी हरकतों से मानसिक दबाव में थे। जब इनको ऐसा न करने के लिए कहा गया तो एसजीपीसी अधिकारियों व कर्मचारियों पर जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन


एसजीपीसी अधिकारियों व पदाधिकारियों ने खोसा के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। एसजीपीसी के महासचिव हरजिंदर सिंह धामी के अनुसार सिख संगठन एसजीपीसी परिसर में हुल्लड़बाजी कर प्रबंधन को कमजोर करने की साजिश रच रहे हैं। हद तब हो गई जब इन्होंने एसजीपीसी कर्मचारियों को मुख्य गेट के बाहर रोक लिया और किरपाने हवा में उछालने लगे। इन्होंने एसजीपीसी दफ्तर में ताला जड़ा और कामकाज में विघ्न डालने की साजिश रची।      
विज्ञापन
विज्ञापन


जत्थेदार को पत्र लिख कार्रवाई करने की मांग
इसी दौरान एसजीपीसी के पदाधिकारियों ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को पत्र लिखा है। इस पत्र में कहा है कि एसजीपीसी परिसर में धरना दे रहे सिख संगठन श्री हरमंदिर साहिब की मर्यादाओं का उल्लंघन कर रहे हैं और संगत की भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं। पांच सिंह साहिबान मामले में आपात बैठक बुलाकर पंथक मर्यादाओं के अनुसार इस पर कार्रवाई करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed