{"_id":"5bfed519bdec2241bf4499cc","slug":"sexual-harassment-with-a-minor-child-by-father-in-rewari","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में रोई बच्ची, पूछने पर कहा- पापा करते हैं गंदी हरकत, कलयुगी बाप के कई सच आए सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में रोई बच्ची, पूछने पर कहा- पापा करते हैं गंदी हरकत, कलयुगी बाप के कई सच आए सामने
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक नाबालिग बच्ची स्कूल में अचानक रो पड़ी। इसके बाद शिक्षिका ने उससे बात की लेकिन जो काला सच सामने आया, उसके बाद सभी के होश उड़ गए। मामला हरियाणा के रेवाड़ी का है। यहां एक वहसी पिता अपनी ही 11 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ दो माह से दुष्कर्म कर रहा था। कक्षा छह में पढ़ने वाली पीड़िता ने पिता के डर से अपनी मां को भी इसकी जानकारी नहीं दी। हालांकि अपनी शिक्षिका को पूरी घटना के बारे में बताया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी शिक्षिका ने मां को दी। जिस पर मां ने आरोपी पति के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी और मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी पिता पर केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जिसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार शहर के एक कलयुगी पिता ने रिश्तों को तार-तार करते हुए अपनी 11 साल की बेटी का दो माह से दुष्कर्म कर रहा था।
विज्ञापन
बेटी द्वारा विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जाती थी। मंगलवार को पीड़िता ने अपनी शिक्षिका को रोते हुए घटना की जानकारी दी। फिर शिक्षिका ने पीड़ित छात्रा की मां को स्कूल बुलाकर मामले की जानकारी दी। इसके बाद महिला थाना पुलिस को शिकायत दी गई। फिर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
जब पीड़िता की मां किसी कार्य से घर से बाहर चली जाती थी तो आरोपी बेटी के साथ दुष्कर्म करता। पुलिस ने बताया कि आरोपी इस घटना को अंजाम देने से पहले नशा भी प्रयोग करता था। पीड़िता की मां बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना की जानकारी मिलते ही आग बबूला हो गई। उसने तुरंत आरोपी पति को फोन कर खूब खरी-खोटी सुनाई।
पीड़िता की मां की शिकायत पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। शिकायत के अनुसार आरोपी पिता पिछले दो माह से बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया है। -पपीता, जांच अधिकारी महिला थाना