फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sewerage problem in New Sunny Enclave, people said- will protest

Chandigarh News: न्यू सन्नी एनक्लेव में सीवरेज की समस्या, लोग बोले- देंगे धरना

Thu, 06 Nov 2025 02:28 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Thu, 06 Nov 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Sewerage problem in New Sunny Enclave, people said- will protest
मोहाली। सेक्टर-125 न्यू सन्नी एनक्लेव में सीवरेज की समस्या दिनों-दिन गंभीर होती जा रही है। इलाके की मुख्य सड़क पर गंदा पानी लगातार बह रहा है जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ये हालात उस जगह के हैं जहां स्थानीय पार्षद का घर भी स्थित है इसके बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। लोगों ने कहा कि यदि समस्या का हल नहीं हुआ तो वे धरना देंगे। स्थानीय निवासियों अरुण अग्रवाल, वेद शर्मा, मनु शर्मा, डॉ. छाबड़ा, मनजीत सिंह व अन्यों ने बताया कि पिछले कई महीनों से सीवरेज का पानी सड़क पर जमा हो रहा है। इससे न सिर्फ दुर्गंध फैल रही है बल्कि मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। बच्चों और बुजुर्गों को बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। लोगों ने चिंता जताई है कि यदि समय रहते सफाई और मरम्मत का काम नहीं हुआ तो क्षेत्र में डेंगू, मलेरिया और अन्य बीमारियां फैल सकती हैं। निवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार बिल्डर और नगर परिषद के अधिकारियों को इस बारे में शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बिल्डर की लापरवाही के कारण गंदा पानी नालियों से निकलकर सड़क पर फैल रहा है जिससे लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


दूसरी ओर नगर परिषद के अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल यह इलाका परिषद के अधीन नहीं आता, इसलिए वे इस पर कार्रवाई नहीं कर सकते। इलाका निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि या तो इस सेक्टर को जल्द नगर परिषद की सीमा में शामिल किया जाए या फिर बिल्डर को सख्त आदेश दिए जाएं कि वह सीवरेज सिस्टम की मरम्मत करे और गंदे पानी की निकासी की स्थायी व्यवस्था करे। इलाके के लोगों ने चेतावनी भी दी है कि अगर जल्द इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे सामूहिक रूप से नगर परिषद दफ्तर और विधायक कार्यालय जो कि इसी सेक्टर में स्थित है के बाहर धरना देने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed