फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sewage water poured water storm line Chandigarh people raging

चंडीगढ़ में वाटर स्ट्रॉर्म लाइन में डाला गया सीवरेज का पानी, लोग भड़के

Sat, 22 Aug 2020 11:13 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 11:13 PM IST
विज्ञापन
Sewage water poured water storm line Chandigarh people raging
चंडीगढ़। सेक्टर-8 में शनिवार को नगर निगम का एक टैंकर सीवर का पानी वाटर स्ट्रॉर्म लाइन (बरसात का पानी निकलने वाले नाले) में डाल रहा था। इसे देखकर लोग भड़क उठे। उन्होंने इसका वीडियो बनाते हुए उनसे पूछताछ की तो कर्मचारी टैंकर लेकर निकल गए। गुस्साए लोगों का कहना था कि पहले भी इसी तरह से कुछ कर्मचारी सीवर का पानी वाटर स्ट्रॉर्म लाइन में डाल गए थे।
विज्ञापन

सेक्टर-8 निवासी रविंदर सिंह गिल ने बताया कि कुछ दिन पूर्व कर्मचारी ऐसा ही टैंकर लेकर आए और सीवर का पानी बरसाती पानी निकलने वाले पाइप में डाल गए। तब वे कुछ समझ नहीं पाए। वहीं जब बदबू आई, तब समझ आया कि इसमें सीवर का पानी भरा हुआ है। शनिवार दोपहर एक बार फिर से कुछ कर्मचारी टैंकर खड़ा करके पाइप से गंदा पानी नाले में डालने लगे। तभी हम लोगों ने वीडियो बनाते हुए उनसे पूछा कि ऐसा करने की किससे अनुमति ली है। वे इस संबंध में कुछ संतोषजनक जवाब देने के बजाय मौके से भाग गए। रविंदर सिंह ने कहा कि इसकी शिकायत निगम को की जाएगी।
विज्ञापन

बरसाती नालों का पानी सुखना में जाने पर निगम को लग चुकी है फटकार
हाल ही में एनजीटी की ओर से गठित जस्टिस प्रीतम पाल की कमेटी ने निगम को फटकार लगाई थी। उन्होंने कहा था कि मना करने के बावजूद नालों का पानी सुखना चो में जा रहा है। वहीं दड़वा के सीवरेज का पानी सुखना चो में जाने पर भी फटकार लगाई थी। बेशक ऊपर के स्तर पर तो कर्मचारी बेहतर तरीके से योजना बनाकर नालों का पानी सुखना चो में जाने से रोकने के प्रयास कर रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर हो रही लापरवाही से सब गलत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरी जानकारी में यह नहीं था। मुझे वीडियो उपलब्ध कराया गया है। मामले की जांच करवाने के बाद अगली कार्रवाई करेंगे। -शैलेन्द्र सिंह, चीफ इंजीनियर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed