फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Several trains will canceled and route change due to mega block on april 6 and 07

छह और सात अप्रैल को रेल यात्रियों को झेलनी पड़ेगी परेशानी, कई ट्रेनें रद्द, कुछ के बदले रूट

Fri, 05 Apr 2019 01:33 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला कैंट (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला कैंट (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 05 Apr 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
Several trains will canceled and route change due to mega block on april 6 and 07
सांकेतिक तस्वीर

अंबाला-दिल्ली रेलमार्ग पर छह अप्रैल को ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा जिस कारण ट्रेनें प्रभावित होंगी। ट्रैफिक ब्लॉक नीलोखेड़ी-अमीन स्टेशन के मध्य लिया जाएगा। इस दौरान छह अप्रैल को ट्रेन नंबर 12460-59 नई दिल्ली-अमृतसर-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

विज्ञापन


इसके अलावा 74994-93 अंबाला कैंट-कुरुक्षेत्र-अंबाला कैंट भी रद्द रहेगी। इसके अलावा ट्रेन नंबर 12925 पश्चिम एक्सप्रेस, 14649 जयनगर अमृतसर एक्सप्रेस, 15708 कटिहार एक्सप्रेस, 12046 चंडीगढ़-नई दिल्ली एक्सप्रेस और 12926 अमृतसर-बांद्रा एक्सप्रेस निर्धारित समय से लेट रहेंगी।
विज्ञापन


सात अप्रैल को मेगा ब्लॉक, प्रभावित होंगी ट्रेनें
सात अप्रैल को अलग-अलग रेलमार्गों पर तीन मेगा ब्लॉक की वजह से अंबाला लुधियाना और धुरी-जाखल-हिसार रेलमार्ग प्रभावित होगा। मरम्मत कार्यों की वजह से रेलवे यह मेगा ब्लॉक ले रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Several trains will canceled and route change due to mega block on april 6 and 07
सांकेतिक तस्वीर

इस दौरान यात्रियों को खासी परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है। लुधियाना-अंबाला डाउन लाइन और अंबाला कैंट स्टेशन पर मेगा ब्लॉक से कई ट्रेनों पर असर पड़ेगा। 

मेगा ब्लॉक की वजह से ट्रेन नंबर 54552 बठिंडा-अंबाला कैंट पैसेंजर को पटियाला पर, 54553 अंबाला कैंट-धुरी पैसेंजर को पटियाला पर, 54636 लुधियाना-हिसार पैसेंजर को धुरी पर और 54635 हिसार-धुरी पैसेंजर को धुरी पर रद्द किया जाएगा।

इसी तरह कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए जाएंगे, जिनमें ट्रेन नंबर 22430 पठानकोट-दिल्ली एक्सप्रेस, 12380 अमृतसर-सियालदहा एक्सप्रेस, 22552 जालंधर-दरभंगा एक्सप्रेस और 12752 जम्मू-नांदेड़ एक्सप्रेस को साहनेवाल-चंडीगढ़ से डायवर्ट किया जाएगा। इसके अतिरिक्त ट्रेन नंबर 19718 चंडीगढ़-जयपुर एक्सप्रेस और 22552 जालंधर-दरभंगा एक्सप्रेस के कैंट स्टेशन पर प्लेटफार्म भी बदले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed