फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Several trains including Shatabdi hours late, eat too Trse passenger

शताब्दी सहित कईं ट्रेनें घंटों लेट, खाने के लिए भी तरसे यात्री 

Mon, 05 Dec 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Mon, 05 Dec 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
Several trains including Shatabdi hours late, eat too Trse passenger
train - फोटो : pti

सर्दी की शुरुआत होते ही ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इस कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें सुबह स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में दस से ग्यारह घंटे तक प्लेटफार्म पर ट्रेनों की प्रतीक्षा करनी पड़ रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से जाने वाली करीब आधे दर्जन से ज्यादा ट्रेनें 8 से 15 घंटे देरी से चल रहीं हैं। कालका से दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस (12012) अपने निर्धारित समय से करीब 8.15 घंटे लेट चल रही है। 
विज्ञापन


यही नहीं इलाहाबाद से चंडीगढ़ आने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस (14217) अपने निर्धारित समय 23 घंटे लेट पहुंची। लखनऊ से चंडीगढ़ आने वाली गाड़ी संख्या 12231 सद्भावना एक्सप्रेस 9.30 घंटे, हावड़ा कालका मेल (12311) अपने निर्धारित समय से 18.45 घंटे लेट रही, डिब्रूगढ़ से चंडीगढ़ आने वाली गाड़ी संख्या 15903 अपने समय से 7.15 घंटे लेट रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि चंडीगढ़ से जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस 5.40 घंटे, गाड़ी संख्या 12232 सद्भावना एक्सप्रेस चंडीगढ़ से रात के 9.15 बजे की बजाय रात दो बजे रवाना होगी। सरयू यमुना एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 14649 अपने निर्धारित समय से 22 घंटे विलंब से चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed