फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Several members of Kaithal BJP resign from party after tension prevailed over statue of Mihir Bhoj

Kaithal: नहीं थम रहा मिहिर भोज प्रतिमा के अनावरण पर उठा विवाद, जिला भाजपा के कई सदस्यों ने छोड़ी पार्टी

Sat, 22 Jul 2023 12:15 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 22 Jul 2023 12:15 PM IST
सार

कैथल में कुरुक्षेत्र रोड स्थित बाइपास चौक पर सम्राट मिहिर भोज की नई प्रतिमा पर उनके नाम के साथ गुर्जर शब्द जोड़ने को लेकर बवाल हो गया था। राजपूत समाज के लोग सम्राट मिहिर भोज को गुर्जर समाज से बताए जाने पर कड़ा ऐतराज जता रहे थे। इसी विरोध के चलते कैथल में खूब हंगामा भी हुआ था।

विज्ञापन
Several members of Kaithal BJP resign from party after tension prevailed over statue of Mihir Bhoj
चीका में पुतला फूंक प्रदर्शन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

मिहिर भोज के नाम पर राजपूत व गुर्जर समाज में हुआ विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। राजपूत समाज के लोगों पर बुधवार को किए गए लाठीचार्ज व आंसू गैस को लेकर समाज में भाजपा से जुड़े पदाधिकारियों ने पार्टी के विभिन्न पदों से त्याग पत्र दिया। यह सामूहिक त्याग पत्र प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ को भेजा गया है। शनिवार को राजपूत समाज के लोग चीका में एकत्रित होंगे और नई रणनीति बनाएंगे। सुबह चीका के शहीद ऊधम सिंह चौक पर पुतला फूंक प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन


कलायत मंडल के अध्यक्ष महीपाल राणा ने कहा कि पूरे प्रकरण के लिए जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर जिम्मेदार हैं। पार्टी उनके लिए सर्वोपरि थी। प्रतिमा पर गुर्जर शब्द की जगह वे लोग हिंदू सम्राट लिखवाने के लिए लगातार पार्टी के जिलाध्यक्ष से संवाद कर रहे थे। जिलाध्यक्ष ने उन लोगों को अंधेरे में रखा व प्रशासन पर दबाव बना कर मामले में सामंजस्य बनने ही नहीं दिया। जिलाध्यक्ष राजपूत समाज को मामले का हल सम्मानजनक ढंग से निकालने की बात कही, फिर बाद में समाज को नीचा दिखाने की भूमिका बनाई। 
विज्ञापन


किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जयदीप राणा ने कहा कि जिलाध्यक्ष ने केवल अपने समाज के हितों को साधा। वीरवार को प्रशासन के संरक्षण में जिलाध्यक्ष पांच लोगों को साथ लेकर मूर्ति का अनावरण करके चले गए। राणा ने कहा कि पार्टी संगठन को जब इस मामले का पता था और मंत्री कंवरपाल गुर्जर प्रतिमा का अनावरण करने आ रहे थे। यदि पार्टी का संगठन चाहता तो मामले में हस्तक्षेप करके सुलझा सकता था। पार्टी छोड़ने की शुरुआत जिला कैथल से हो चुकी है और अब प्रदेश के अन्य जिलों से भी राजपूत समाज के पदाधिकारी अपने दायित्वों से त्यागपत्र देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पदाधिकारियों ने छोड़े पद व पार्टी
महीपाल राणा कलायत मंडल अध्यक्ष, राहुल राणा कलायत मंडल महामंत्री, राजीव राजपूत मंडल अध्यक्ष भाजयुमो, जयदीप राणा भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष, संजीव राणा भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष, सतबीर राणा कोषाध्यक्ष किसान मोर्चा, अमित राणा किसान मोर्चा राजौंद मंडल अध्यक्ष, भूपेंद्र राणा किसान मोर्चा राजौंद उपाध्यक्ष, कुशल पाल राणा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष, कुलदीप राणा जिला सचिव किसान मोर्चा, भीम सिंह राणा किसान मोर्चा मंडल सचिव, तेजपाल राणा किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष, डॉ. संदीप राणा जिला संयोजक चुनाव प्रबंधन समिति, सतपाल चौहान पूर्व जिला कोषाध्यक्ष, प्रताप सिंह सीएम विंडो ऐमिनेंट पर्सन, कुलविंद्र राणा सीएम विंडो ऐमिनेंट पर्सन, अजय प्रताप जिला सचिव किसान मोर्चा, प्रमोद राणा जिला आईटी सैल, राजपाल तंवर जिला लाभार्थी प्रकोष्ठ, रामकुमार राणा प्रधान मंत्री अन्न योजना प्रकोष्ठ, अजय आर्य फरल मंडल सचिव पूंडरी, जसमेर राणा जिला कार्यकारिणी, कमल राणा जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, अनु राणा महिला मोर्चा, राजीव राणा मंडल अध्यक्ष कांगथली, प्रोमिला राणा राजौंद नगरपालिका उपाध्यक्ष, गुड्डी राणा पूर्व चेयरपर्सन राजौंद, विकास राणा राजौंद नगरपार्षद, विजेंद्र राणा राजौंद नगरपार्षद, अशोक कुमार राजौंद नगरपार्षद, जोनी राणा राजौंद नगरपार्षद, अंजू देवी राजौंद नगरपार्षद, जोनी देवी राजौंद नगरपार्षद, संजय राजौंद नगरपार्षद, जितेंद्र राणा राजौंद जिला कार्यकारिणी सदस्य


भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने भाजपा पदाधिकारियों की तरफ से त्याग पत्र देने के मामले में कहा कि राजपूत समाज के लोग उनके बड़े भाई के समान है। वे उनका शांति बनाएं रखने के लिए उनका आभार जताते हैं। जैसे वे कह रहे हैं, ऐसी कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed