फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Seventeen candidates' nomination canceled

सत्रह उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रद

Tue, 30 Sep 2014 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल Updated Tue, 30 Sep 2014 12:41 AM IST
विज्ञापन
Seventeen candidates' nomination canceled
कैथल। विधानसभा चुनाव प्रक्रिया में सोमवार को जिले के 75 उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच की गई। इसमें 17 नामांकन पत्र विभिन्न कारणों से रद्द कर दिए गए। कैथल विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा का बतौर आजाद उम्मीदवार चुनाव लड़ चुके सतीश सिंघल का हरियाणा में वोट न होने के कारण नामांकन पत्र रद्द किया गया। उनका दिल्ली में वोट बना हुआ है।
विज्ञापन


कैथल में इसके अलावा चार अन्य नामांकन पत्र रद्द किए गए। जिसमें इनेलो के प्रत्याशी कैलाश भगत की कवरिंग उम्मीदवार राजरानी, भारतीय जनता पार्टी के राव सुरेंद्र सिंह की कवरिंग प्रियंका तंवर, निर्दलीय सुरेंद्र कुमार तथा राष्ट्रीय आर्य राज सभा के देशराज का नामांकन पत्र रद् किया गया है।  इसके अलावा पूंडरी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी के कवरिंग पनमेश्वरी देवी तथा भारतीय जनता पार्टी के कवरिंग अमित कुमार का नामांकन रद्द किया गया।
विज्ञापन


वहीं कलायत विधानसभा क्षेत्र के 6 नामांकन रद्द हुए। इसमें राष्ट्रीय मजदूर एकता पार्टी के रोहताश, राष्ट्रीय आर्य राज सभा के सुरेश कुमार के नामांकन खामियां होने के कारण रद्द कर दिए गए। वहीं कवरिंग प्रत्याशियों में कांग्रेस प्रत्याशी की कवरिंग अनिता मान, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी की कवरिंग सरबती, हरियाणा लोकहित पार्टी के प्रत्याशी की कवरिंग मेवा देवी तथा समस्त भारतीय पार्टी के कवरिंग कुलदीप कुमार का नामांकन रद्द किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुहला विधानसभा क्षेत्र में रद्द किए गए नामांकन पत्रों में अंजली पुत्री बुटा सिंह, सुरजीतो पत्नी कुलवंत, ज्ञान सिंह पुत्र दिल्लू राम तथा ऊषा रानी पत्नी नरेश कुमार के नामांकन रद्द हुए हैं। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एनके सोलंकी ने दी।

दूसरी ओर अब जिले के 4 विधानासभा क्षेत्रों में 75 में से 58 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। 1 अक्तूबर तक नाम वापिस लेने का समय है। इसके बाद उसी दिन सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। अब देखना है कि 1 अक्तूबर तक कौन-कौन से प्रत्याशी अपना नाम वापस लेते हैं। इसके बाद असली चुनावी जंग शुरू होगी।

जिले के 4 विधानसभा क्षेत्रों में से सभी की निगाहें पूंडरी हलका पर लगी हुई हैं। जहां सर्वाधिक निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव मैदान में आ डटे हैं। जिसमें देखने वाली बात होगी कि 1 अक्तूबर तक निर्दलीय उम्मीदवाराें में से किस उम्मीदवार को कौन सा उम्मीदवार अपने पक्ष में नाम वापिस लेने के लिए राजी करने में सफल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed