{"_id":"68f7955e71469a2380096ec2","slug":"seven-year-old-ibadat-kaur-scores-a-hat-trick-of-gold-medals-chandigarh-news-c-16-pkl1079-850428-2025-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सात साल की इबादत कौर ने लगाई स्वर्ण हैट्रिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सात साल की इबादत कौर ने लगाई स्वर्ण हैट्रिक
Tue, 21 Oct 2025 07:44 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Updated Tue, 21 Oct 2025 07:44 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ स्टेट रोलर स्केटिंग में दो गोल्ड और ग्रुप चैंपियन बनीं
राष्ट्रीय चैंपियनशिप का टिकट पक्का, चेन्नई में 5 से 25 दिसंबर तक होगा मुकाबला
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। स्ट्रॉबेरी फील्ड्स हाई स्कूल की सात साल की चुलबुली छात्रा इबादत कौर ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा लिया। चंडीगढ़ स्टेट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में 6 से 8 वर्ष की इनलाइन गर्ल्स कैटेगरी में दो स्वर्ण पदक जीतकर वह ग्रुप चैंपियन बनीं। इस शानदार प्रदर्शन से इबादत ने लगातार तीसरी बार खिताबों की हैट्रिक लगा दी और राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया।
चंडीगढ़ रोलर स्केटिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से 650 से अधिक प्रतिभाशाली स्केटर्स ने हिस्सा लिया। टीम विंड चेजर्स अकादमी के संस्थापक अमोल सूद से कोचिंग ले रही इबादत की यह उपलब्धि न केवल उनके अथक परिश्रम का नतीजा है बल्कि शहर के युवा खेल प्रोत्साहन के लिए एक प्रेरणा भी। राष्ट्रीय चैंपियनशिप 5 से 25 दिसंबर तक चेन्नई में आयोजित होगी जहां इबादत पूरे जोश के साथ मैदान संभालेंगी।