फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Seven year old child bitten by dogs in Manimajra

चंडीगढ़ में सात साल के बच्चे को कुत्तों ने काटा: पीछे पड़े कुत्तों से बचने के लिए भागा कनल, कई जगह नोचा

Wed, 24 Jul 2024 10:18 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 24 Jul 2024 10:18 PM IST
सार

 चंडीगढ़ के सेक्टर-13 में आवारा कुत्तों ने एक सात साल के बच्चे को काट लिया। बच्चे गली से गुजर रहा था तभी तीन कुत्ते उसके पीछे पड़ गए। कुत्तों ने बच्चे के शरीर पर कई जगह से काटा है।

विज्ञापन
Seven year old child bitten by dogs in Manimajra
dog bite, dog attack - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में आवारा कुत्तों का आतंक इस कदर बढ़ गई है कि लोग अकेले गुजरने से भी डरते हैं। शहर के वीआईपी सेक्टरों को छोड़ बाकि अन्य जगहों पर कुत्तों का खूब आतंक है। कुत्ते झुंड में घूमते हुए लोगों को शिकार बनाते हैं। कुत्तों के काटने का ताजा मामला शहर के सेक्टर-13 मनीमाजरा का है।

विज्ञापन


मनीमाजरा में बुधवार को सात के बच्चे को कुत्तों ने घेर कर बुरी तरह से काट लिया। कुत्तों ने बच्चे कनल के कई अंगों के जैसे हीप, बाजू और पांव पर काटा है। बच्चे का कुत्तों द्वारा इतनी बुरी तरह घायल करने की सूचना स्थानीय निवासी मुरली लाल ने फोन कंट्रोल पर भी दी थी। इसके चलते पीसीआर मौके पर पहुंची लेकिन उसके पहले उसके पहले ही बच्चे का पिता बलराज कुमार उसे लेकर मनीमाजरा अस्पताल पहुंच गए थे। 
विज्ञापन


बच्चे के पिता बलराज ने बताया कि वह शांति नगर की गली नंबर 5ए में रहते है। बच्चे का गली नंबर-8 के बाहर तीन कुत्तों ने पीछा करके घेरा, जिससे बच्चा कनल गिर गया। इसके बाद कुत्तों न उसे पीछे काटा और शरीर के कई अंगों पर पंजे बार कर घायल भी किया। वहीं अस्पताल के इलाज के बाद बच्चा घर तो आ गया लेकिन वह शाम तक बुरी तरह से घबराया हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे के पिता ने बताया कि शांति नगर की गली नंबर 5ए से लेकर 8 नंबर की सभी गलियों में कुछ आवारा कुत्ते घूमते रहते हैं। जोकि अकसर लोगों को अपना शिकार बनाते है। अभी दो- तीन पहले इन कुत्तों ने गली में रहने वाले एक व्यक्ति और अगले दिन महिला को भी काटा है। 


बलराज ने बताया कि उन्होंने कुत्तों को यहां से हटाने के लिए नगर निगम के टोल फ्री नंबर पर कॉल करके शिकायत भी दर्ज करवाई है। वहीं लोगों का कहना शिवालिक गार्डन में भी करीब दो दर्जन कुत्ते घूमते रहते हैं। जो गार्डन में आने वालों को अपना शिकार बनाते है। बावजूद नगर निगम इन कुत्तों को यहां से नहीं हटाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed