{"_id":"072b6bdb8b5629843ad49ee421e03495","slug":"seven-vehicle-fire-in-one-night-at-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हद हो गई! एक रात में 7 वाहनों में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हद हो गई! एक रात में 7 वाहनों में लगाई आग
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 31 Mar 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अज्ञात युवकों ने रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे सेक्टर-45 सी और डी में एक सात वाहनों पर पेट्रोल डालकर उन्हें फूंक दिया। पीड़ितों ने सेक्टर-34 थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे सेक्टर-45 डी में मकान नंबर 3448 के बाहर अचानक धमाके की आवाज सुनकर लोग बाहर आए तो देखा चार बाइक और एक स्कूटर में आग लगी हुई है। उन्होंने उसे बुझाने का प्रयास किया और साथ ही फायर ब्रिगेड को फोन कर सूचना दी।
विज्ञापन
जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचती लोग आग बुझा चुके थे। वहां पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने बताया कि पास ही में एक कार में भी किसी ने आग लगा दी है। इसके अलावा सेक्टर-45 सी में भी एक बाइक को आग लगाई गई है। देर रात सेक्टर-34 थाना और बुड़ैल चौकी में तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
एक दिन पहले ही हुआ था इंश्योरेंस खत्म:
आग से राजकुमार अग्रवाल की बाइक और एक स्कूटर जलकर राख हो गया। वहीं दीपक कुमार की बुलेट को भी काफी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा जेएस भाटी की बाइक भी आग से पूरी तरह जल गई। उनकी बाइक का इंश्योरेंस एक दिन पहले ही समाप्त हुआ था। रविवार होने के कारण वे इसे रिन्यू नहीं करा पाए थे।
दो सप्ताह पहले ही खरीदी थी कार:
सेक्टर-45 डी में जलाई गई मारुति कार को मनीष बयाल ने दो सप्ताह पहले ही खरीदा था। आई कंपनी में जॉब करने वाले मनीष ने बताया कि यह सेकंड हैंड कार उन्होंने ड्राइविंग सीखने के लिए ली थी। दो सप्ताह में उन्होंने इसे दो बार ही चलाया था। रात में पड़ोसियों ने उन्हें जगाया और बताया कि उनकी कार में आग लगी है। कार के पास से पुलिस को बीयर की बोतलों के ढक्कन पड़े मिले।