फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Seven trainee IAS appointed as OSD of Deputy Commissioners.

Chandigarh News: सात ट्रेनी आईएएस को नियुक्त किया उपायुक्तों का ओएसडी

Fri, 01 Dec 2023 08:22 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 08:22 PM IST
विज्ञापन
Seven trainee IAS appointed as OSD of Deputy Commissioners.
हरियाणा सरकार ने आठ आईएएस और एक एचसीएस अधिकारी के स्थानांतरण व नियुक्ति के आदेश दिए
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से आठ आईएएस और एक एचसीएस अधिकारी के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। इनमें सात ट्रेनी आईएएस को नई जिम्मेदारी दी गई है। इन सभी को उपायुक्तों का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इसके लिए सरकार ने नए पद भी सृजित किए हैं। नूंह के सहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन) लक्षित सरीन को नवसृजित पद पर अंबाला उपायुक्त कार्यालय में ओएसडी, नरेन्द्र कुमार, सहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन) हिसार को उपायुक्त कार्यालय फरीदाबाद में ओएसडी, निशा सहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन) अंबाला को नवसृजित पद पर उपायुक्त कार्यालय पंचकूला में ओएसडी नियुक्त किया। वहीं, सोनू भट्ट सहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन) फरीदाबाद को एक नवसृजित नियुक्ति के स्थान पर उपायुक्त कार्यालय हिसार में ओएसडी, विश्वजीत चौधरी सहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन) रोहतक को एक नवसृजित पद के स्थान पर उपायुक्त कार्यालय गुरुग्राम में ओएसडी, करनाल के सहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन) विवेक आर्य को नवसृजित पद पर उपायुक्त कार्यालय रोहतक में ओएसडी, यश जालुका, सहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन) सिरसा को नवसृजित पद पर उपायुक्त कार्यालय यमुनानगर में ओएसडी नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त डॉ. जयन्दर सिंह छिल्लर, अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी चरखी दादरी को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा, जिला नगर आयुक्त, भिवानी और चरखी दादरी का पदभार दिया गया है। वहीं, एचसीएस अधिकारियों में वत्सल वशिष्ठ, मुख्य प्रोटोकॉल अधिकारी, गुरुग्राम को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा अतिरिक्त सीईओ गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी का कार्यभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed