फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Seven times more applications were received than the total seats for BBA

Chandigarh News: बीबीए के लिए कुल सीटों से सात गुना अधिक आवेदन मिले

Sun, 25 Jun 2023 02:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
Seven times more applications were received than the total seats for BBA
चंडीगढ़। शहर के 11 सरकारी और निजी कॉलेजों में 18 अंडर ग्रेजुएशन कोर्स में केंद्रीकृत दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। शनिवार तक उच्च शिक्षा विभाग को कुल 18753 आवेदन मिले हैं। बीबीए कोर्स में विभाग को तय सीटों से सबसे अधिक सात गुना अधिक आवेदन मिले हैं। इस बार बीबीए में दाखिले के लिए मारामारी होने वाली है। वहीं बीसीए और बीकॉम में पांच से छह गुना अधिक आवेदन मिले हैं।
विज्ञापन


बीकॉम की 2310 सीटों के लिए अब तक 5397, बीसीए की 880 सीटों के लिए 4386, बीबीए की 520 सीटों के लिए 3889, बीएससी (नॉन-मेडिकल) की 1260 सीटों के लिए 903 और बीएससी (मेडिकल) की 745 सीटों के लिए 972 आवेदन मिले हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 28 जून है। दाखिले के लिए डीएचई की वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। दाखिला प्रक्रिया में सोसायटी फॉर प्रमोशन ऑफ आईटी यानी स्पिक हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट सहयोग कर रहा है। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए वेबसाइट के साथ ई-एडमिशन चंडीगढ़ मोबाइल एप जारी की गई है। यहां दाखिले से जुड़ी हर जानकारी उपलब्ध करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed