फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Seven thousand candidates will get HKRN jobs.

Chandigarh News: सात हजार अभ्यर्थियों को मिलेगी एचकेआरएन की नौकरी

Fri, 15 Mar 2024 07:40 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 07:40 PM IST
विज्ञापन
Seven thousand candidates will get HKRN jobs.
हरियाणा कौशल रोजगार निगम ने उम्मीदवारों को किया शॉर्ट लिस्ट
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने उम्मीदवारों को भेजे जॉब ऑफर लेटर
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को सात हजार अभ्यर्थियों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के तहत नौकरी देने का रास्ता साफ कर दिया। विभिन्न पदों के लिए प्राप्त आवेदनों को शॉर्ट लिस्ट करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चयनितों को एक क्लिक से जॉब ऑफर लेटर एसएमएस के माध्यम से भेजे।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं कि एचकेआरएन में विभिन प्रकार के लालच देकर लोगों का काम हो रहा है, यह सरासर गलत है। मुख्यमंत्री ने आम लोगो से आग्रह किया कि एचकेआरएन में किसी भी कार्य के लिए किसी तरह के प्रलोभन में ना आएं, क्योंकि निगम के तहत पूरी ईमानदारी व पारदर्शी तरीके से सुव्यवस्थित प्रक्रिया को अपनाकर ही युवाओं को अनुबंध आधार पर रोजगार के अवसर दिये जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिन उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया है, उनमें लेवल-1 से लेवल-3 तक के पद शामिल हैं। इन पदों में विभिन्न अध्यापकों के 4216, चपरासियों के 650, सफाई कर्मचारियों के 787, चौकीदार के 466, पटवारियों के 226, ड्राइवरों के 52, शिफ्ट अटेंडेंट के 50, स्टाफ नर्स के 14, लीगल असिस्टेंट के 22, सहायक लाइनमैन के 24 पद सहित अन्य विभिन्न पद शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित खत्री ने बताया कि आउटसोर्सिंग पॉलिसी के तहत विभिन्न विभागों में अनुबंध आधार पर रखे कर्मचारियों को ठेकेदारों के शोषण से बचाने के लिए मुख्यमंत्री ने एक ही छत के नीचे अनुबंध आधार पर कर्मचारी रखने की पहल करते हुए एचकेआरएन का गठन करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed