फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   seven officers of Haryana suspended by government

सरकार की सख्ती, हरियाणा के 7 अफसर पर निलंबन की गाज

Thu, 19 May 2016 06:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 19 May 2016 06:40 PM IST
विज्ञापन
seven officers of Haryana suspended by government
सीएम मनोहर लाल खट्टर - फोटो : फाइल फोटो

सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी सीएम के निशाने पर आ गए हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल  खट्टर ने सात अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित कर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सोनीपत और पलवल के उपायुक्तों को सीएम विंडो पर शिकायतों के समाधान में देरी करने के कारणों को स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक पिछले करीब डेढ़ साल में सरकार इस संदर्भ में दर्जन से अधिक बैठकें कर चुकी है, लेकिन अधिकारियों की मनमानी नहीं रुकी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. राकेश गुप्ता ने ऑनलाइन शिकायत निवारण प्रणाली ‘सीएम विंडो’ की कार्यप्रणाली की समीक्षा करने के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करने के बाद यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री के ओएसडी भूपेश्वर दयाल और नीरज दफतौर भी बैठक में उपस्थित थे। गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों के समाधान पर उच्चतर शिक्षा, मौलिक शिक्षा और नगर एवं ग्राम आयोजना सहित विभिन्न विभागों की प्रगति पर असंतोष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, उन्होंने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) और बिजली विभाग की ओर से इस क्षेत्र में किए गए उनके अनुकरणीय कार्य की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि गुड़गांव से एक शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री को बिजली विभाग की ओर से उसकी शिकायत के समाधान के लिए उठाए गए कदमों के लिए आभार व्यक्त करते हुए एक पत्र भी भेजा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं सीएम विंडो की निगरानी कर रहे हैं और जो अपने कर्तव्य में लापरवाही करता पाया जाएगा, उससे सख्ती से निपटा जाएगा।


ये अफसर नपे
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के सात अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। इनमें तत्कालीन तहसीलदार पलवल श्याम लाल और गिरदावर जय प्रकाश, उप श्रमायुक्त पानीपत धर्मपाल, तत्कालीन उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम बेरी के कार्यकारी अभियंता, निदेशक स्कूल शिक्षा विभाग कार्यालय के अधीक्षक सिद्धार्थ गिल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असंध में तैनात चिकित्सा अधिकारी डॉ. सीमा और तत्कालीन खंड विकास पंचायत अधिकारी राई अब सोनीपत में तैनात जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राम सिंह शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed