{"_id":"6404c300957a0d53630c4ec3","slug":"seven-officers-of-goindwal-sahib-central-jail-suspended-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस का एक्शन, जेल के सात अधिकारी निलंबित, पांच को गिरफ्तार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस का एक्शन, जेल के सात अधिकारी निलंबित, पांच को गिरफ्तार किया
Sun, 05 Mar 2023 10:00 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 05 Mar 2023 10:00 PM IST
सार
रविवार को प्रेसवार्ता में पुलिस मुख्यालय के आईजी सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि जिन पांच पुलिस मुलाजिमों को निलंबित कर गिरफ्तार किया गया है, उनमें जेल अधीक्षक इकबाल सिंह बराड़, अतिरिक्त जेल अधीक्षक विजय कुमार, सहायक जेल अधीक्षक हरीश कुमार, एएसआई जोगिंदर सिंह और एएसआई हरचंद सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
गोइंदवाल साहिब जेल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब पुलिस ने गोइंदवाल साहिब केंद्रीय जेल के सात अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें से केंद्रीय जेल गोइंदवाल साहिब के अधीक्षक समेत पांच को ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर निलंबित किया गया है और वीडियो लीक मामले में गैंगस्टरों से मिलीभगत के आरोप में गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
विज्ञापन
यह कार्रवाई दो कैदियों बटाला के मनदीप सिंह उर्फ तूफान और बुढलाडा के मनमोहन सिंह उर्फ मोहना की मौत के बाद की गई है। दोनों को जेल के अंदर ही लॉरेंस गैंग के गुर्गों ने मौत के घाट उतारा दिया था। इसके बाद रविवार को गोइंदवाल साहिब केंद्रीय जेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में सचिन भिवानी और उसके साथी 26 फरवरी को जेल में दो गुटों के बीच हुई गैंगवार की घटना के बारे में बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
रविवार को प्रेसवार्ता में पुलिस मुख्यालय के आईजी सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि जिन पांच पुलिस मुलाजिमों को निलंबित कर गिरफ्तार किया गया है, उनमें जेल अधीक्षक इकबाल सिंह बराड़, अतिरिक्त जेल अधीक्षक विजय कुमार, सहायक जेल अधीक्षक हरीश कुमार, एएसआई जोगिंदर सिंह और एएसआई हरचंद सिंह शामिल हैं। अन्य दो निलंबित जेल अधिकारियों में अतिरिक्त जेल अधीक्षक जसपाल सिंह खैरा और हेड कांस्टेबल सविंदर सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पूरे मामले में पुलिस स्टेशन गोइंदवाल साहिब में विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। प्रारंभिक तौर पर मनप्रीत सिंह उर्फ भाऊ, सचिन भिवानी उर्फ सचिन चौधरी, अंकित लट्टी उर्फ अंकित सेरसा, कशिश उर्फ कुलदीप, राजिंदर उर्फ जोकर, हरदीप सिंह उर्फ मम्मा, बलदेव सिंह उर्फ निक्कू, दीपक उर्फ मुंडी और मलकीत सिंह उर्फ किता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
आईजी गिल ने बताया कि पुलिस ने जांच के बाद इस एफआईआर में जेल अधिकारियों को लापरवाही और घटना के दिन शूट वीडियो के कुछ दिनों बाद लीक होने में अधिकारियों की स्पष्ट मिलीभगत साबित होने के कारण नामित किया है। उन्होंने कहा कि आरोपी कैदियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जेल में हुई इस घटना के बाद पुलिस और जेल अधिकारियों ने पहले ही आरोपी व्यक्तियों को अलग कर दिया है और उन्हें राज्य की विभिन्न जेलों में स्थानांतरित कर दिया गया है।