फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Seven lakh fraud in the name of job in Singapore

सिंगापुर में नौकरी के नाम पर सात लाख की धोखाधड़ी

Mon, 20 Jul 2020 01:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Seven lakh fraud in the name of job in Singapore
चंडीगढ़। सिंगापुर में नौकरी लगवाने के नाम पर एक शख्स से सात लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामले सामने आया है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। शिकायत पर सेक्टर-34 थाना पुलिस ने जीरकपुर निवासी सचिन शर्मा व अन्य के खिलाफ आईपीसी 420,120बी और इमीग्रेशन 24 एक्ट के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में दविंदर सिंह ने बताया कि वह पंचकूला के सेक्टर-8 में परिवार के साथ रहते हैं। पिछले काफी समय से नौकरी की तलाश में वह विदेश जाना चाहते थे। इसके चलते उनका संपर्क 2018 में जीरकपुर निवासी सचिन शर्मा से हुआ। आरोप है कि सचिन और उसके अन्य साथियों ने सिंगापुर में नौकरी लगवाने का झांसा देकर वर्क वीजा लगवाने के नाम पर उससे सात लाख रुपये की डिमांड की। उसने एक लाख रुपये आरोपियों को नकद दिए। बाकी के रुपये लोन लेकर चुकता किए। करीब दो साल बीतने के बावजूद उसे न तो वर्क वीजा मिला और न ही सिंगापुर जाने का मौका मिला। रुपये वापस मांगने पर वे टालमोटल करते रहे। इससे परेशान होकर शिकायतकर्ता दविंदर ने मामले की सूचना पुलिस को दी। शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed