{"_id":"618e7b7510499778394d50b9","slug":"seven-ias-and-17-hcs-officers-transferred-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल: सात आईएएस व 17 एचसीएस का तबादला, छह एसडीएम को इधर से उधर किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल: सात आईएएस व 17 एचसीएस का तबादला, छह एसडीएम को इधर से उधर किया
Fri, 12 Nov 2021 08:04 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 12 Nov 2021 08:04 PM IST
सार
हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को सात आईएएस समेत 17 एचसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। सरकार ने छह एसडीएम को इधर से उधर किया है।
विज्ञापन
ट्रांसफर(सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा सरकार ने उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक पद से आईपीएस शशांक आनंद को हटा दिया है। उनकी जगह दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंधन निदेशक आईएएस पीसी मीणा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मीणा से आवासीय आयुक्त हरियाणा भवन नई दिल्ली व हरियाणा मिनरल्स के प्रबंध निदेशक का कार्यभार वापस लिया गया है।
विज्ञापन
सरकार ने शुक्रवार देर शाम 7 आईएएस व 17 एचसीएस के तबादले किए। 6 एसडीएम को इधर से उधर किया है। गुरुग्राम के मंडलायुक्त राजीव रंजन को हरियाणा मिनरलस लिमिटेड के चेयरमैन सह प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। रोहतक के मंडलायुक्त पंकज यादव को हरियाणा भवन नई दिल्ली के आवासीय आयुक्त की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन
आईएएस डीके बेहरा को हरियाणा भंडारण निगम के प्रबंध निदेशक का कार्यभार भी सौंपा गया है। पंकज वित्त विभाग के विशेष सचिव का कामकाज भी देखेंगे। मनीराम शर्मा को सैनिक एवं अर्ध सैनिक विभाग के निदेशक की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। नियुक्ति का इंतजार कर रहे राहुल हुड्डा को एडीसी सिरसा का जिम्मा सौंपा गया है। आईएएस संगीता तेतरवाल के नियुक्ति आदेश बाद में जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
ये एचसीएस बदले
डॉ. मुनीष नागपाल एडीसी चरखी दादरी, तिलक राज सहायक पंजीकरण सहकारी समितियां, सुशील कुमार-वन सीईओ जिला परिषद सिरसा, कमलप्रीत कौर सीईओ जिला परिषद पंचकूला, निशु सिंगल एसडीएम अंबाला कैंट व प्रशासक नगर निगम अंबाला सदर, दलबीर सिंह प्रबंध निदेशक शुगर मिल महम, महाप्रबंधक हरियाणा रोडवेज रोहतक, नरेंद्र पाल मलिक एसडीएम थानेसर, एकता चोपड़ा महाप्रबंधक रोडवेज नूंह, वेद प्रकाश एसडीएम जींद, शंभु एसडीएम ऐलनाबाद, मनदीप कौर जीएम हैफेड शुगर मिल असंध, राहुल मित्तल महाप्रबंधक रोडवेज हिसार, संजय कुमार एसडीएम बाढ़डा, दिलबाग सिंह एसडीएम कैथल, संयुक्त आयुक्त नगर निगम मानेसर, दर्शन यादव उप सचिव वित्त विभाग, रामित यादव सिटी मजिस्ट्रेट जींद।