फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   seven candidates files his nomination

चंडीगढ़ से 7वें दिन 7 नामांकन, ये हैं उनके नाम

Fri, 21 Mar 2014 07:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 21 Mar 2014 07:50 PM IST
विज्ञापन
seven candidates files his nomination

शहर में लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू होने के सातवें दिन सात उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे जिनमें चार महिलाएं थीं।

विज्ञापन


शनिवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है। अब तक 12 उम्मीदवार नामांकन भर चुके हैं जिनमें पांच महिलाएं हैं। चंडीगढ़ के इतिहास में पहली बार इतनी महिलाएं चुनाव मैदान में नजर आई हैं।
विज्ञापन


शनिवार को उपायुक्त कार्यालय में दिन भर मेला लगा रहा। खास बात यह रही कि बॉलीवुड हस्तियां उपायुक्त कार्यालय में नामांकन दाखिल करने के लिए जब पहुंची तो उन्हें देखने के लिए भीड़ लग गई। उपायुक्त कार्यालय के कई कर्मचारी भी अपना काम छोड़कर उन्हें देखने के लिए पहुंच गए। बालकनी में भी कर्मचारियों की भीड़ लगी रही। उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को पहले भाजपा उम्मीदवार किरण खेर अपने पति अनुपम खेर और पूर्व सांसद सत्यपाल जैन व भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंची। हालाकि हरमोहन धवन साथ नहीं आए।

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए अनुपम खेर ने कहा कि एक परिवार में भी कई बार आपस में मतभेद हो जाता है, लेकिन उसे बातचीत से खत्म कर दिया जाता है।

चंडीगढ़ में पूरी भाजपा एकजुट होकर किरण खेर का चुनाव में साथ देगी। किरण खेर ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि धवन उनके समर्थन में आएंगे। भाजपा ने कवरिंग उम्मीदवार से नामांकन फिलहाल नहीं भरवाया है।

किरण खेर के निकलने के कुछ देर बाद आप की लोकसभा प्रत्याशी गुलकीरत कौर पनाग अपने पिता एचएस पनाग और आप के अन्य समर्थकों के साथ पहुंचीं।

इनके अलावा शुक्रवार को सीपीआई (एमएल) के उम्मीदवार कंवलजीत सिंह, इंकलाब विकास दल के उम्मीदवार खेम लाल बंसल, हिंदुस्तान क्रांतिकारी दल की ओर से अमरजीत कौर ने भी नामांकन भरे। साथ ही सेक्टर-47 निवासी अजय सिंगला और उनकी पत्नी सुषमा सिंगला ने भी नामांकन दाखिल किया।


शनिवार को जनता दल (यूनाइटेड) के प्रत्याशी सुरेंद्र भारद्वाज नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। कुछ और निर्दलीय उम्मीदवारों के भी नामांकन पत्र दाखिल करने की उम्मीद है।

इससे पहले कांग्रेस के पवन कुमार बंसल और कवरिंग उम्मीदवार बीबी बहल, बसपा उम्मीदवार जन्नत जहां, निर्दलीय उम्मीदवार दीपक शुक्ला और हिंदुस्तान एकता पार्टी के उम्मीदवार धर्मेंद्र सिंह ने नामांकन दाखिल किए थे।

ध्यान रहे कि नामांकन पत्रों की जांच 24 मार्च को होगी और 26 मार्च को नाम वापस लिए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed