{"_id":"5ff0d9be8ebc3e3c8e59f6f7","slug":"seven-arrested-for-drinking-alcohol-in-public-place-chandigarh-news-pkl399241891","type":"story","status":"publish","title_hn":"सार्वजनिक स्थल पर शराब पीते सात गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सार्वजनिक स्थल पर शराब पीते सात गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। अलग-अलग जगह सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वाले सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके अलावा अवैध शराब के 115 पव्वों के साथ पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। हालांकि बाद में पुलिस ने जमानत पर सभी को रिहा कर दिया।
एक जनवरी को सेक्टर-8 के अंदरूनी बाजार से सेक्टर-125, न्यू सन्नी एनक्लेव निवासी कंवरपाल व सेक्टर-71 निवासी गगनदीप सिंह चौहान, जालंधर के गांव लारोया निवासी पवल कुमार शोटी को सेक्टर-22 स्थित टहल सिंह चिकन शॉप, कजहेड़ी के अनिल कमार को कजहेड़ी की काका वेल्डिंग शॉप, सेक्टर-24 सी निवासी बाल किशन, पलसोरा निवासी किशन सिंह व बलविंदर को पलसोरा के ठेके के बाहर शराब पीते हुए गिरफ्तार किया। इसके अलावा सेक्टर-56 के मकान नंबर-6603/बी निवासी शिंदर को इसी सेक्टर के मकान नंबर-6600 के पास से अवैध शराब के 90 पव्वों के साथ दबोचा। उधर, डड्डूमाजरा कालोनी के अमित कुमार को सेक्टर-38 वेस्ट स्थित शाहपुर के शौचालय के पास से अवैध शराब के 25 पव्वों के साथ गिरफ्तार किया गया।