Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Seva Bharti started serving oxygen, providing food and ration to the needy

सेवा भारती ने शुरु की ऑक्सीजन की सेवा, जरूरतमंदों पर पहुंचा रहे खाना व राशन

Tue, 04 May 2021 02:28 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 02:28 AM IST
विज्ञापन
Seva Bharti started serving oxygen, providing food and ration to the needy
चंडीगढ़। सेक्टर-29 स्थित सेवा भारती ने शहर में मेडिकल ऑक्सीजन की हो रही किल्लत को देखते हुए मुफ्त में ऑक्सीजन मुहैया कराने का बीड़ा उठाया है। इसके लिए सेवा भारती ने एक हेल्पलाइन नंबर 93197-46019 भी जारी किया है। इस नंबर पर लोग ऑक्सीजन सिलिंडर के लिए फोन कर सकते हैं। हालांकि, सेवा भारती के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ऑक्सीजन की सप्लाई सीमित है, इसलिए ऑक्सीजन सिर्फ उन्हीं को दी जाएगी, जो बेहद जरूरतमंद है और डॉक्टरों ने तुरंत ऑक्सीजन सपोर्ट की सलाह दी है।
विज्ञापन

सेवा भारती के प्रदीप गोयल ने बताया कि उनके पास करीब 25 ऑक्सीजन के बड़े सिलिंडर उपलब्ध हैं। सोमवार दोपहर बाद से उन्होंने यह सेवा शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि लोगों को पता लगने के बाद उनके पास लगातार फोन आ रहे हैं। हालांकि, ज्यादातर ऐसे लोग हैं, जो इस डर की वजह से सिलिंडर चाहते हैं कि भविष्य में उन्हें जरूरत पड़ेगी। ऐसे में उन्हें मना किया जा रहा है, क्योंकि मौजूदा स्थिति को देखते हुए सिलिंडर सिर्फ उन्हीं को देना ठीक है, जो बेहद जरूरतमंद है। प्रदीप गोयल ने बताया कि उनके पास अभी रेगुलेटर की कमी है। सेवा भारती अपनी विभिन्न इकाइयों से संपर्क कर रही है और स्वयंसेवक भी जगह-जगह रेगुलेटर की तलाश कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि अगर किसी भी व्यक्ति के पास रेगुलेटर है और वह जरूरतमंद है, तो उन्हें सिलिंडर दिया जा रहा है। गोयल ने बताया कि इसके लिए वह 25000 रुपये की सिक्योरिटी ले रहे हैं और जब व्यक्ति ऑक्सीजन का इस्तेमाल कर सिलिंडर वापस कर जाएगा तो उन्हें 25000 रुपये वापस कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अगर कोई अत्यंत गरीब व्यक्ति है और वह सिक्योरिटी देने में असमर्थ है, तो उसको मुफ्त में सिलिंडर दिया जाएगा। गोयल ने बताया कि सेवा भारती इसके अलावा राशन, खाना, इम्युनिटी बूस्टर, काढ़ा आदि समेत कई सेवाएं लोगों तक पहुंचा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed