{"_id":"5ec4d9bf8ebc3e90655818da","slug":"set-reached-to-sonipat-for-inquiry-of-liquor-scam","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शराब घोटालाः पहली बार चंडीगढ़ से सोनीपत जांच करने पहुंची एसईटी, नप सकते हैं कई लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब घोटालाः पहली बार चंडीगढ़ से सोनीपत जांच करने पहुंची एसईटी, नप सकते हैं कई लोग
Wed, 20 May 2020 12:48 PM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, सोनीपत/खरखौदा
अमर उजाला, सोनीपत/खरखौदा
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 20 May 2020 12:48 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केस प्रॉपर्टी के रूप में रखी शराब की गड़बड़ी के मामले में जांच करने के लिए एसईटी पहली बार सोनीपत पहुंची। सोनीपत आबकारी विभाग के कार्यालय में रिकार्ड खंगालने के बाद टीम खरखौदा स्थित गोदाम में भी पहुंची जहां पर गड़बड़ी हुई थी। टीम ने निर्णय लिया है कि गोदाम में रखी शराब की गिनती अब दोबारा से एसपी रोहतक की देखरेख में कराई जाएगी। इसके लिए शुरुआत कर दी गई है।
पुलिस और आबकारी विभाग के शराब की पेटियों के गिनती करने के तरीके से अधिकारी संतुष्ट नहीं हुए। टीम ने तीन घंटे तक आबकारी विभाग के कार्यालय में फाइल खंगाली। साथ ही कई फाइल जब्त करने के साथ ही कई की फोटोस्टेट कराकर अपने साथ ले ली। खरखौदा में गोदाम में भी टीम करीब पौना घंटा तक रही। खरखौदा बाईपास पर शराब तस्करी के आरोपी भूपेंद्र की मां के नाम लीज पर लिए गए गोदाम में रखी जब्त की गई करोड़ों की शराब का घालमेल होने का मामला सामने आया था।
जिसमें भूपेंद्र का नाम आने के बाद उसने सरेंडर कर दिया था। मामले में पुलिस की मिलीभगत का खुलासा हुआ था। इस मामले में खरखौदा थाने के तीन एसएचओ सस्पेंड हो चुके हैं। इनके साथ ही 11 पुलिसकर्मियों और भूपेंद्र सहित उसके साथियों के खिलाफ शराब तस्करी, चोरी व गबन की रिपोर्ट दर्ज है। इस मामले में प्रदेश सरकार ने एसईटी का गठन किया था। जिसमें अध्यक्ष अपर आयुक्त टीसी गुप्ता, आईजी सुभाष यादव व आबकारी विभाग के एडिशनल कमिश्नर विजय सिंह को शामिल किया गया।
विज्ञापन
अभी तक टीम सोनीपत नहीं आई थी। मंगलवार सुबह टीम 10 बजे सोनीपत पहुंची। वह साढ़े दस बजे मॉडल टाउन स्थित आबकारी विभाग के कार्यालय पहुंचे। उनके साथ एसपी सोनीपत जश्नदीप सिंह रंधावा व एसआईटी प्रभारी एसपी रोहतक राहुल शर्मा, डीएसपी जितेंद्र सिंह और डीएसपी नरेंद्र भी मौजूद रहे। टीम ने मामले में बारीकी से जांच की है।

आबकारी दफ्तर में तीन घंटे खंगाला रिकार्ड
एसईटी ने मंगलवार को तीन घंटे तक आबकारी विभाग कार्यालय में रिकार्ड खंगाला। कई फाइलों की जांच की गई। टीम ने शराब के ठेके छोड़ने का तरीका, शराब का स्टॉक, सप्लाई, लॉकडाउन से पहले शराब का स्टॉक, लॉकडाउन के दौरान पकड़ी गई अवैध शराब, दोबारा से शराब ठेके खुलते समय उपलब्ध स्टॉक, दोबारा से ठेके खुलने पर शराब की रोजाना के हिसाब से बिक्री तक की जानकारी ली। टीम ने कई फाइलों को जब्त कर लिया और कई की फोटोस्टेट कराकर उनकी प्रति साथ ले गई। टीम का ज्यादातर फोकस खरखौदा क्षेत्र की शराब पर ही रहा।
खरखौदा में गोदाम का किया निरीक्षण, दोबारा गिनती शुरू
एसईटी के सदस्य खरखौदा में भूपेंद्र की मां के नाम पर लीज पर लिए गए गोदाम का निरीक्षण करने भी पहुंचे। वहां पर रखी गई शराब को देखा और अधिकारियों से इनकी गिनती का तरीका जाना। उन्होंने शराब की गिनती में लगे अधिकारियों के बारे में भी पूछताछ की। उसके बाद शराब की गनती को दोबारा से करने के निर्देश दिए। उसके साथ ही एसपी रोहतक राहुल शर्मा की अध्यक्षता में शराब की गिनती शुरू हो गई है। पहले पुलिस की गिनती एक सप्ताह में और आबकारी विभाग की टीम की गिनती 11 दिन में पूरी हुई थी। टीम को 30 मई को अपनी रिपोर्ट सरकार को देनी है। इसके चलते गिनती को तीन दिन में पूरा करने की बात कही जा रही है।

नप सकते हैं कई अन्य
शराब तस्करी और चोरी के मामले में अभी आबकारी व पुलिस के कई अधिकारी भी नप सकते हैं। टीम सभी के बारे में बारीकी से छानबीन कर रही है। इसके साथ ही भूपेंद्र के राजनेताओं और अपराधियों से संबंधों के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। कुछ साक्ष्य पुलिस के हाथ भी लगे हैं। टीम पूरे मामले का पटापेक्ष करने के लिए बारीकी से हर पहलु को जांच रही है।
एसईटी ने पुलिस और आबकारी विभाग के कागजात की जांच की है। टीम कई रिकार्ड अपने साथ ले गई, साथ ही कई फाइल अभी उपलब्ध कराई जानी है। खरखौदा के शराब की दोबारा से गिनती शुरू कर दी गई है। लक्ष्य तीन से चार दिन में गिनती पूरी कराने का है। जिससे जल्द मामले में सच्चाई को सामने लाया जा सके।
- जश्नदीप सिंह रंधावा, पुलिस अधीक्षक सोनीपत