फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sero survey will conduct to know the level of corona infection in Chandigarh

चंडीगढ़ में कोरोना संक्रमण के स्तर को जानने के लिए होगा सीरो सर्वे, पीजीआई बना रहा है योजना

Wed, 07 Oct 2020 12:00 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 07 Oct 2020 12:00 PM IST
विज्ञापन
Sero survey will conduct to know the level of corona infection in Chandigarh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कोविड-19 के संक्रमण के प्रसार को जानने के लिए पीजीआई सीरो सर्वे करने की तैयारी में है। इससे एक अनुमान लग जाएगा कि चंडीगढ़ की कितनी आबादी कोरोना से संक्रमित हो चुकी है।
विज्ञापन


पीजीआई के निदेशक प्रो. जगतराम ने बताया कि संस्थान का स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ इस बारे में योजना तैयार कर रहा है। इसके लिए यूटी प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। हालांकि मोहाली और पंचकूला में पंजाब व हरियाणा सरकार सीरो सर्वेक्षण करा चुकी हैं।
विज्ञापन


बता दें कि हाल ही में ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन के परीक्षण दौरान 7.6 प्रतिशत स्वयंसेवकों में एंटीबॉडी मिली थी। संक्रामक बीमारियों के संक्रमण को मॉनिटर करने के लिए सीरो सर्वे कराया जाता है। इसे एंटीबॉडी सर्वे भी कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें किसी भी संक्रामक बीमारी के खिलाफ शरीर में पैदा हुए एंटीबॉडी का पता लगाया जाता है। कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति के ठीक होने के बाद शरीर में एंटीबॉडी बन जाती हैं, जो वायरस के खिलाफ शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बनती हैं। शरीर में पहले से इसके खिलाफ एंटीबॉडी नहीं है, लेकिन शरीर धीरे-धीरे इसके खिलाफ एंटीबॉडी बना लेता है।

कोरोना की आ सकती है दूसरी लहर

शहर में कोरोना के कुल मामले 12707 हो चुके हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से संक्रमितों की संख्या में गिरावट आई है। प्रशासक के सलाहकार ने मनोज परिदा ने कहा कि यह कहना अभी जल्दबाजी होगा कि कोरोना का पीक आ गया है। दूसरी लहर भी आ सकती है, इसलिए सभी को सावधान रहना चाहिए।

परिदा ने बताया कि कुछ अध्ययन हैं, जो बताते हैं कि एक के बाद दूसरी लहर आ सकती है। इसलिए पहले से ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। केरल में पहले केस कम हो गए थे, लेकिन फिर अचानक केसों की संख्या बढ़ी है। आने वाले दिनों में कई सारे त्योहार हैं। लोगों को इसमें बिल्कुल ढिलाई नहीं बरतनी होगी।

अक्तूबर में कोरोना सैंपल और केसों की संख्या
दिन - सैंपल लिए - नए केस - मृत्यु - ठीक हुए
1 अक्तूबर - 901 - 119 - 2 - 196
2 अक्तूबर - 961 - 155 - 5 - 153
3 अक्तूबर - 949 - 148 - 3 - 234
4 अक्तूबर - 766 - 85 - 2 - 202
5 अक्तूबर - 605 - 133 - 3 - 199
6 अक्तूबर - 915 - 129 - 3 - 238
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed