{"_id":"5f47d7358ebc3e3cfb2b0787","slug":"separate-tele-consultation-number-for-pgi-staff-get-registration-number-chandigarh-news-pkl3859774168","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीआई चंडीगढ़ ने अपने स्टाफ के लिए जारी किया अलग टेली कंसल्टेशन नंबर, करवाएं पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीआई चंडीगढ़ ने अपने स्टाफ के लिए जारी किया अलग टेली कंसल्टेशन नंबर, करवाएं पंजीकरण
Fri, 28 Aug 2020 12:12 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 12:12 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ पीजीआई प्रशासन ने अपने स्टाफ के लिए टेली कंसल्टेशन सुविधा के अंतर्गत अलग नंबर जारी कर दिया है। पीजीआई में कार्यरत कर्मचारियों को 7087007600 नंबर पर सुबह 8 से 9.30 बजे तक पंजीकरण की सुविधा मिलेगी। इस नंबर पर पीजीआई कर्मचारियों के अलावा अन्य मरीजों को सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा।
टेली कंसल्टेशन में जारी नंबरों के व्यस्त रहने की समस्या के बारे में जानकारी देते हुए पीजीआई रेजिडेंशियल कांप्लेक्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पिछले दिनों डायरेक्टर को पत्र लिखकर अलग टेलीफोन नंबर जारी करने की मांग की थी।
एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष चंद्र ने बताया कि पीजीआई में कार्यरत लगभग 5000 कर्मचारी व उनके परिवार के सदस्य इस सुविधा से लाभान्वित होंगे। इसमें बुजुर्ग माता-पिता और छोटे बच्चे भी शामिल हैं। आए दिन उन्हें किसी न किसी तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होती हैं। ऐसी स्थिति में स्टाफ क्लीनिक में जाने पर प्राथमिक उपचार देकर संबंधित विभागों में रेेेफ़र कर दिया जा रहा था।
विज्ञापन
संबंधित विभाग में विशेषज्ञ को दिखाने के लिए टेली सर्विसेज के जरिए जाना पड़ रहा था। ऐसे में पंजीकरण के लिए तय समय सीमा में नंबर व्यस्त रहने से काफी परेशानी हो रही थी। अब ऐसी समस्या नहीं होगी। उन्होंने इसके लिए पीजीआई प्रशासन और इंप्लाइज यूनियन को धन्यवाद दिया।