फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sensational disclosure on differ high court for haryana

'अलग हाईकोर्ट' पर कानून मंत्री का चौंकाने वाला खुलासा

Sat, 28 Mar 2015 08:06 PM IST
सुरजीत सिंह सत्ती/अमर उजाला, चंडीगढ़
सुरजीत सिंह सत्ती/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 28 Mar 2015 08:06 PM IST
विज्ञापन
sensational disclosure on differ high court for haryana

हरियाणा की ओर से वर्षों से उठाई जा रही अलग हाईकोर्ट की मांग पर कानून मंत्री ने किया चौंकाने वाला खुलासा। दरअसल केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री डीवी सदानंद गौडा ने कहा है कि अलग हाईकोर्ट के लिए हरियाणा ने कभी केंद्र को प्रस्ताव ही नहीं भेजा।

विज्ञापन


केंद्र अपने स्तर पर किसी भी प्रदेश के लिए अलग हाईकोर्ट की स्थापना पर विचार नहीं कर सकता। यह काम राज्य और संबंधित चीफ जस्टिस का है। केंद्रीय मंत्री शुक्रवार को यहां आगमन के दौरान पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के बार रूम में वकीलों को संबोधित करने पहुंचे थे।
विज्ञापन


पत्रकारों के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट में जजों की कमी पूरी करने के लिए फिलहाल नियुक्तियां नहीं हो सकतीं, क्योंकि कालोजियम के स्थान पर कमीशन को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है और मामला विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लंबित मामलों के निपटारे के लिए नेशनल लिटीगेशन पॉलिसी लाई जाएगी। देश में तीन करोड़ से अधिक मामले लंबित हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मौजूदा न्यायिक प्रणाली में सुधार की जरूरत है। न्यायिक प्रणाली में सुधार के लिए आगामी सत्र के दौरान लोकसभा में विशेष बिल भी लाया जाएगा।

वाड्रा लैंड डील पर कहा, कानून सभी के लिए बराबर

sensational disclosure on differ high court for haryana

वाड्रा लैंड डील के बारे उन्होंने कहा कि कानून सभी के लिए एक समान है। मामले की न्यायिक आयोग जांच करेगा। भूमि अधिग्रहण बिल के बारे उन्होंने कहा कि यह किसानों के हित में है और अधिकांश किसान इसे पसंद करते हैं।

कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डाक्टर अनमोल रत्नसिंह सिद्धू ने गौड़ा का स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व सांसद एडवोकेट सत्यपाल जैन, एजी हरियाणा बलदेव राज महाजन, भाजपा सिटी अध्यक्ष संजय टंडन मौजूद रहे।

मेगा प्रोजेक्ट पर वेंकैया नायडू से करेंगे बात
बार अध्यक्ष सिद्धू ने कानून मंत्री को बताया कि हाईकोर्ट में वकीलों की संख्या हजारों में है, लेकिन चैंबर केवल 131 हैं। पूर्व प्रशासक शिवराज पाटिल ने गेट नंबर दो के सामने तीन मंजिला पार्किंग और चार सौ चैंबर्स केनिर्माण के लिए 400 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मेगा प्रोजेक्ट को हरी झंडी दी थी, लेकिन प्रशासन इस दिशा में काम नहीं कर रहा। गौड़ा ने आश्वासन दिया कि वह 15 दिन के अंदर केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू से बात कर परिणाम बताएंगे।

सभी बार एसोसिएशस की होगी मीटिंग
केंद्री मंत्री ने कहा कि वह स्वयं वकील हैं और वकीलों की समस्याओं से बखूबी परिचित भी हैं। समस्याएं केवल यहीं नहीं, बल्कि देश के सभी वकीलों की हैं। इसलिए वे देश भर की हाईकोर्ट बार एसोसिएशस के अध्यक्षों से विशेष मुलाकात करेंगे। इसके बाद एक-एक कर समस्याएं सुलझाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed