फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Senior IAS Husan Lal has Appointed as Principal Secretary to Chief Minister of Punjab

पंजाब: सीएम बनते ही चरणजीत चन्नी ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कैप्टन के करीबी अधिकारियों को हटाया

Mon, 20 Sep 2021 03:25 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 20 Sep 2021 03:25 PM IST
सार

विशेष प्रधान सचिव के पद पर राहुल तिवारी की तैनाती की गई है। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी कहे जाने वाले गुरकीत कृपाल सिंह को उनके पद से हटा दिया गया है।

विज्ञापन
Senior IAS Husan Lal has Appointed as Principal Secretary to Chief Minister of Punjab
पंजाब भवन से बाहर आते चरणजीत चन्नी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद चरणजीत सिंह चन्नी ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। उन्होंने कैप्टन के करीबी कहे जाने वाले अधिकारियों को हटाकर दूसरे अधिकारियों को अहम जिम्मेदारियां दी हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हुस्न लाल को मुख्यमंत्री का प्रिंसिपल सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं आईएएस तेजवीर सिंह को उनके पद से हटा दिया गया है।

विज्ञापन


विशेष प्रधान सचिव के पद पर राहुल तिवारी की तैनाती की गई है। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी कहे जाने वाले गुरकीत कृपाल सिंह को उनके पद से हटा दिया गया है। पंजाब में यह बड़ा फेरबदल माना जा रहा है। सचिवालय सूत्रों की मानें तो इसी सप्ताह और भी बड़े ओहदों पर बैठे अधिकारियों को इधर से उधर किया जा सकता है।

विज्ञापन

चरणजीत सिंह चन्नी ने पदभार संभालने के बाद एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने पंजाब में किसानों के सभी बकाया बिल माफ करने का एलान किया है। चन्नी ने कहा कि अगर किसानों और खेती करने वालों को किसी तरह की आंच आई तो मैं अपनी गर्दन भी उनके आगे कर दूंगा। वहीं खुद को आम आदमी बताते हुए पंजाब आलाकमान का आभार जताया। उन्होंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत पूरी पार्टी का धन्यवाद किया। 



सीएम ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि जिसके घर में छत नहीं थी, आज वो सीएम बना। कांग्रेस ने एक गरीब को इतना बड़ा पद दिया है। राहुल गांधी गरीब लोगों के साथ खड़े हैं। मैं पंजाब के हर आम आदमी की तरफ से राहुल गांधी जी का और कांग्रेस का धन्यवाद करता हूं। खुद को सीएम बनाए जाने को उन्होंने चमकौर साहिब की धरती की कृपा बताया। उन्होंने कहा कि मैं गरीबों का नुमाइंदा हूं। अब पंजाब के लोगों को आगे लेकर जाना है। कांग्रेस को मजबूत करना है। चन्नी ने कहा कि अगर किसानी टूटती है तो पंजाब टूट जाएगा। किसानी है तभी देश है। पंजाब सरकार हर तरीके से किसानों के साथ खड़ी है। हम किसानों के लिए सब कुछ देने को तैयार हैं। बिना किसी लालच के हम किसानों के साथ खड़े हुए हैं। किसानी डूबी तो हिंदुस्तान डूबेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed