{"_id":"642f9bdfa64ccd1b8903e6b5","slug":"senior-congress-leader-shashi-tharoor-met-former-punjab-cm-charanjit-channi-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: भाजपा में जाने की अफवाहों के बीच पूर्व सीएम चन्नी के घर पहुंचे शशि थरूर, राजनीतिक माहौल पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: भाजपा में जाने की अफवाहों के बीच पूर्व सीएम चन्नी के घर पहुंचे शशि थरूर, राजनीतिक माहौल पर चर्चा
Fri, 07 Apr 2023 09:58 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 07 Apr 2023 09:58 AM IST
सार
मुलाकात के दौरान चरणजीत चन्नी ने अपने पीएचडी के थीसिस के बारे में शशि थरूर को बताया। थीसिस का विषय भी कांग्रेस पार्टी से जुड़ा है। थरूर ने इस मुलाकात की फोटो अपने टि्वटर हैंडल से शेयर की हैं।
विज्ञापन
पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी के परिवार से मिले शशि थरूर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के सीनियर नेता शशि थरूर ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से मुलाकात की है। थरूर उनके निवास स्थान खरड़ पहुंचे हुए थे। इस दौरान उन्होंने जहां पंजाब के मौजूदा राजनीतिक माहौल पर चर्चा की, वहीं चन्नी ने अपने पीएचडी के थीसिस के बारे में भी उन्हें बताया। थीसिस का विषय भी कांग्रेस पार्टी से जुड़ा है। थरूर ने इस मुलाकात की फोटो अपने टि्वटर हैंडल से शेयर की हैं।
थरूर चरणजीत सिंह चन्नी के खरड़ स्थित घर पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने चन्नी के परिवार से भी मुलाकात की। थरूर ने परिवार के साथ की भी कुछ फोटो शेयर की हैं। याद रहे कि यह मुलाकात उस समय हुई है जब सोशल मीडिया पर चर्चा चल रही थी कि चन्नी बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
थरूर चरणजीत सिंह चन्नी के खरड़ स्थित घर पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने चन्नी के परिवार से भी मुलाकात की। थरूर ने परिवार के साथ की भी कुछ फोटो शेयर की हैं। याद रहे कि यह मुलाकात उस समय हुई है जब सोशल मीडिया पर चर्चा चल रही थी कि चन्नी बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं कर रहा है।
विज्ञापन